देश

MP के डिडोंरी में पिकअप वाहन पलटने से 14 की मौत, सीएम ने 4-4 लाख की आर्थिक मदद का किया ऐलान

Pickup Overturns In Dindori: MP के डिंडोरी में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया. यहां बिछिया थाना क्षेत्र में एक पिकअप वाहन पलटने से 14 लोगों की मौत हो गई. वहीं 21 लोग घायल हो गए हैं. सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन में 45 लोग सवार थे. हादसा सुबह करीब 4 बजे के आसपास हुआ. मृतकों में 6 पुरुष और 8 महिलाएं हैं.

हादसे को लेकर एडिशनल एसपी जगन्नाथ मरकाम ने बताया कि सभी ग्रामीण मंडला जिले के मसूर घुघरी गांव में आयोजित कार्यक्रम के लिए गए थे. कार्यक्रम से लौटते समय पिकअप अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे खेत में जाकर गिरी.

मृतकों में 8 महिलाएं और 6 पुरुष

मृतकों में मदन सिंह 50 साल, पीतम 16 वर्ष, पुन्नू 55 वर्ष , भट्टी बाई 35 वर्ष, सेमवाई 40 वर्ष, लालसिंह 53 वर्ष, भुलिया 60 साल, तितरी बाई 50 साल, सावित्री 55 साल, सरजू 45 साल, रामी बाई 35 साल, बसंती 30 साल, रामवती 30 साल, किरपाल 45 साल की मौत हो गई. सभी मृतक अम्हाई देवरी गांव के रहने वाले थे.

सीएम मोहन यादव ने डिंडोरी जिले में हुई वाहन दुर्घटना में अनमोल जिदंगियों के असामयिक निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है. उन्होंने ईश्वर से दिवगंत आत्माओं की शांति व परिजनों को वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है. सीएम ने ऐलान किया है कि दुर्घटना में हताहत हुए परिजनों को 4-4 लाख की आर्थिक मदद दी जाएगी. इसके अलावा जिला प्रशासन को घायलों के इलाज के लिए निर्देश दिए गए हैं. वहीं सीएम मोहन यादव ने कैबिनेट मंत्री सम्प्रति उइके को डिंडोरी पहुंचने का निर्देश दिया है.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

यूपी में कितनी सीटों पर कांग्रेस-सपा में फंसा पेच? अखिलेश यादव ने निकाली बड़ी काट

UP Election 2027: सपा-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर खींचतान के बीच अखिलेश यादव…

44 minutes ago

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में बड़ी कामयाबी: ‘संतुलित कैंटिलीवर मेथड’ से साबरमती नदी पर बना बेहद अहम ब्रिज

Bullet Train India: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के तहत साबरमती नदी पर 12 मंजिल ऊंचा…

1 hour ago

‘नमाज के बहाने उठा, फिर…’ कैप्टन स्मित की जुबानी कॉकपिट अटैक की पूरी कहानी, जानिए क्या-क्या हुआ?

Captain Smit Machchhar: कैप्टन स्मित मछार ने नेतन्याहू से बातचीत मेंफ्लाईदुबई FZ1073 के कॉकपिट हमले…

2 hours ago

‘मातृभूमि के स्वाभिमान की रक्षा के लिए समर्पित था जीवन…’: श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती पर पीएम मोदी ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महान स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती…

2 hours ago

BIGG BOSS में छलका सलमान खान का दर्द, बताया कैसे एक कोर्ट केस से बिगड़ी पूरी छवि: देखें VIDEO

Salman Khan Controversy: सलमान खान ने बिग बॉस में खुलासा किया कि कोर्ट केस और…

3 hours ago