देश

Shaista parveen: दिल्ली में छुपी हुई हो सकती है शाइस्ता परवीन, जांच एजेंसियों को मिला बड़ा इनपुट, वकील से किया संपर्क

Atiq Ahmed: उमेश पाल हत्याकांड मामले में शामिल माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. पुलिस सुत्रों के मुताबिक, शाइस्ता परवीन अपने आप को बचाने के लिए दिल्ली में कहीं छुपी हुई है. पुलिस को इनपुट मिला है कि उसने दिल्ली में किसी वकील से संपर्क किया था. जिसके बाद यूपी एसटीएफ की टीम ने दिल्ली कुछ इलाकों में छापेमारी की है.

जांच एजेंसियों के इनपुट के आधार पर एसटीएफ की टीम ने करोलबाग और जामिया नगर में पूछताछ की. इसके अलावा लखनऊ में भी छापेमारी की गई. पुलिस शाइस्ता परवीन की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही है. लेकिन वह अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर चल रही है.

यह भी पढ़ें-  Noida: जंग का मैदान बनी गलगोटिया यूनिवर्सिटी, छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर चले लात घूंसे, Video Viral

दिल्ली में ही क्यों छुपी हो सकती है शाइस्ता ?

दरअसल, आज सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में अतीक-अशरफ हत्याकांड (Atiq Ashraf Murder case) को लेकर सुनवाई हो सकती है. इसलिए जांच एजेंसियों को अंदेशा है कि शाइस्ता दिल्ली में ही हो सकती है. वहीं दिल्ली के अलावा एसटीएफ की एक टीम लखनऊ में भी डेरा डाले हुए है. इसके अलावा इस बात की भी खबर है कि वह लखनऊ में किसी राजनीतिक दल के नेता के संपर्क में आई है. परवीन की तलाश के लिए एसटीएफ की टीम पूरी तरह से अलर्ट मोड में  है और हर इनपुट पर कार्रवाई कर रही है.

यह भी पढ़ें- Wrestlers Protest: जंतर-मंतर पर पहलवानों के प्रदर्शन की गूंजी आवाज, अब मिला इनका समर्थन, विनेश फोगाट ने क्रिकेट खिलाड़ियों की चुप्पी पर उठाया सवाल

शाइस्ता पर है 50 हजार का इनाम

अतीक की पत्नी शाइस्ता पर उमेश पाल को गोली मारने वाले शूटर्स को भागने का आरोप है. इसके अलावा उसने शटर्स को पूरे प्लान के बारे कैसे बताया और किसी तरह से इस घटना को अंजाम तक पहुंचा. पुलिस को इन सभी सवालों के जवाब चाहिए. पुलिस को इससे पहले भी शाइस्ता को इनपुट मिले हैं और वह उसकी तलाश में वहां पहुंची लेकिन उसे नाकामयाबी ही हाथ लगी. पुलिस ने उसपर 50 हजार का इनाम घोषित कर रखा है और कई जगहों पर उसकी तलाश की जा रही है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

2 लाख के नीचे आई चांदी और डेढ़ लाख से फिसला सोना! क्या अभी और गिरेगी कीमतें? जानिए पूरा गणित

Gold-Silver Rate: दीवाली से पहले सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है,…

20 minutes ago

‘जनता और राष्ट्र की सेवा ही सुशासन का आधार’, पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, जानें इसका अर्थ

PM Modi Subhashitam: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर जनता के कल्याण और सुशासन…

20 minutes ago

‘मौत को मात देने वाले भारतीय पायलट पर गर्व..!’ कैप्टन स्मित मच्छार को मिला UAE का सर्वोच्च सम्मान

UAE ने फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार और विमान के क्रू को उड़ान…

27 minutes ago

संगम नगरी में सिनेमा का महाकुंभ! 30 अक्टूबर से शुरू होगा प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल; युवा कलाकारों को मिलेगा मंच

Prayagraj Film Festival: प्रयागराज इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2026 का आयोजन 30 अक्टूबर से 1 नवंबर…

52 minutes ago

संयुक्त राष्ट्र बना अखाड़ा…! अमेरिका और क्यूबा के प्रतिनिधि मंच पर भिड़े, US राजदूत बोले-‘हवाना नहीं है ये’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में क्यूबा पर अमेरिकी प्रतिबंधों से जुड़े प्रस्ताव की चर्चा के दौरान…

1 hour ago

Bigg Boss 20: स्काउट ने लव गिल को किया नॉमिनेट, घरवालों के सामने फफक-फफक कर रो पड़ीं एक्ट्रेस!

'बिग बॉस 20' के घर में उठापटक जारी है. वीकेंड का वार के बाद आए…

1 hour ago