Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

शिवहर में व्यवसायी समोद साह हत्याकांड का खुलासा, तीन बदमाश गिरफ्तार, रंगदारी की मांग थी वजह

Bihar News: शिवहर जिले में व्यवसायी समोद साह हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. एसपी शुभांक मिश्रा की विशेष टीम ने छापेमारी कर तीन बदमाशों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया.

Bihar News: शिवहर जिले में व्यवसायी समोद साह की हत्या के मामले में पुलिस ने अहम सफलता हासिल की है. एसपी शुभांक मिश्रा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है.

मामले में आरोपी गिरफ्तार

पकड़े गए बदमाशों में पुरनहिया थाना क्षेत्र के बसंत जगजीवन निवासी निरंजन कुमार, बखार चंडिहा निवासी शिवम कुमार और सीतामढ़ी जिले के सुप्पी थाना क्षेत्र के मड़पा ईश्वरदास निवासी राम कुमार सिंह शामिल हैं.

क्या-क्या हुआ बरामद?

पुलिस ने इनके पास से एक देसी कट्टा, चार कारतूस, वारदात में इस्तेमाल की गई दो बाइक और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं.

क्या है पूरा मामला?

19 मई की रात पुरनहिया थाना क्षेत्र के बसंत बाजार दुबे टोला मोड़ के पास व्यवसायी समोद साह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. वह प्रखंड प्रमुख प्रमोद साह के छोटे भाई थे.

मामले की जांच

पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल कॉल डिटेल और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर लगातार छापेमारी की. पूछताछ में सामने आया कि हत्या पूरी तरह से योजनाबद्ध थी.

रंगदारी की मांग

एसपी ने बताया कि बदमाशों ने समोद साह से मोबाइल पर दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी. कॉल नंबर को छेड़छाड़ कर 12 अंकों का बना दिया गया था. व्यवसायी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया, जिसके बाद अपराधियों ने हत्या कर दी.

मुख्य साजिशकर्ता कौन है?

पुलिस के अनुसार इस वारदात का मास्टरमाइंड निरंजन कुमार है. शिवम कुमार मृतक के ही गांव का रहने वाला है, जबकि तीसरा आरोपी सीतामढ़ी जिले से है. तीनों का आपराधिक रिकॉर्ड पहले से मौजूद है.

ये भी पढ़ें-पीएम मोदी का युवाओं को महा-तोहफा! आज 51,000 युवाओं को सौंपेंगे सरकारी नौकरी के जॉइनिंग लेटर

आगे की कार्रवाई

एसपी ने बताया कि इस मामले में कुल छह अपराधी शामिल थे. तीन को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, जबकि बाकी की तलाश जारी है. वारदात का खुलासा 36 घंटे के भीतर कर लिया गया.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital