देश

Tunisha Sharma Case: तुनिशा शर्मा डेथ केस को शिंदे सरकार के मंत्री ने बताया लव जिहाद का मामला, जानिए पुलिस ने क्या कहा

Tunisha Sharma Death Case: एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा (Tunisha Sharma) के 20 साल की उम्र में आत्महत्या कर लेने से पूरी टीवी इंडस्ट्री में शोक में है. पुलिस अब इस मामले की बारीकी से जांच कर रही है और धीरे-धीरे इसकी परतें खुलती जा रही हैं. वहीं अब इस केस में लव जिहाद की एंट्री हो गई है. महाराष्ट्र सरकार में मंत्री गिरीश महाजन ने इस मामले में बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि तुनिशा की मौत लव जिहाद का मामला है. पुलिस अब इस मामले की लव जिहाद के एंगल से जांच कर रही है.

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री गिरीश महाजन ने न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा कि टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा की मौत ‘लव जिहाद’ का मामला है और पुलिस मामले की जांच कर रही है. हम देख रहे हैं कि ऐसे मामले दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं और हम इसके खिलाफ सख्त कानून लाने पर विचार कर रहे हैं. इसके अलावा उन्होंने कहा कि वो इस मामले को विधानसभा में उठाएंगे और इस मामले की जांच की मांग करेंगे.

‘लव जिहाद’ का कोई प्रमाण नहीं मिला- पुलिस

वहीं, पुलिस ने इस मामले पर कहा है कि अभी तक किसी अन्य मामले, ब्लैकमेलिंग या ‘लव जिहाद’ का कोई प्रमाण नहीं मिला है. मामले की जांच चल रही है. आरोपी शीजान और मृतक के फोन जब्त कर लिए गए हैं.

ये भी पढ़ें- देवकीनंदन महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सउदी अरब से आया फोन, बोला- चौक पर जिंदा जला देंगे

तुनिशा को 10 पहले आया था ‘एंजाइटी अटैक’

एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा के चाचा पवन शर्मा ने बताया कि करीब 10 दिन पहले तुनिशा को एंजाइटी अटैक आया था. जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जब मैं और उसकी मां मिलने गए तो तुनिशा ने बताया ”उसके साथ गलत हुआ है. उसे धोखा दिया गया है”. साथ ही उन्होंने बताया कि ‘अलीबाबा शो शुरू होते ही तुनिशा और शीजान एक-दूसरे के करीब आ गए थे’. ‘हमें अंदाजा हो गया था कि दोनों के बीच कुछ गड़बड़ है’.

‘उसकी मां ने पूछा कि अगर रिश्ता नहीं रखना था तो इतना करीब आने की क्या जरूरत थी ? हम कहते हैं कि इस मामले में जो भी दोषी है, उसे सजा मिलनी चाहिए.’ इससे पहले तुनिशा की मां ने उसके फ्रेंड शीजान खान पर आरोप लगाया था कि शीजान की वजह से उनकी बेटी ने आत्महत्या की है. इस घटना के शीजान जिम्मेदार है

अभिनेता शीजान एम. खान को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बता दें कि महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस ने अभिनेत्री तुनिशा शर्मा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में उनके 27 साल के अभिनेता शीजान एम. खान को रविवार को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस लगातार उससे पूछताछ कर रही है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

Karwa Chauth 2026: कहीं दिखा चांद तो कहीं बने रहे बादल, जानिए चंद्र दर्शन न होने पर कैसे पूरा करें व्रत

Karwa Chauth 2026 पर कई शहरों में चंद्र दर्शन हुए, जबकि कुछ जगहों पर बादलों…

6 hours ago

UCC पर बढ़ी बहस: क्या पूरे देश में लागू होगी समान नागरिक संहिता? कार्यक्रम में जुटे कानून और राजनीति के दिग्गज

देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…

6 hours ago

PM किसान की 24वीं किस्त का इंतजार खत्म, 30 अक्टूबर को आएंगे 2000 रुपये, ऐसे चेक करें स्टेटस

PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…

6 hours ago

कानपुर के लड़के का कारनामा, बना डाली 5 लाख फर्जी ईमेल ID, पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचकर कमाए लाखों

Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…

7 hours ago

धूम्रपान न करने वालों को भी कैंसर! पटाखों के जहर पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार, दिवाली पर नए नियम

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…

7 hours ago

30 अक्टूबर को लेट नाइट तक चलेगी दिल्ली मेट्रो! दिलजीत दोसांझ कॉन्सर्ट को लेकर DMRC की स्पेशल तैयारी

Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…

7 hours ago