देश

“ऐश्वर्या राय की आंखे देखी हैं…कितनी चिकनी है”, BJP के मंत्री ने मछली खाने को लेकर दिया अजीबो-गरीब बयान

Maharashta BJP Minister: महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे सरकार में आदिवासी मामलों के मंत्री ने खूबसूरत अभिनेत्री ऐश्वर्या राय को लेकर अजीबोगरीब बयान दे दिया है. अब इस बयान की सोशल माीडिया पर काफी चर्चा हो रही है. वहीं उनके इस बयान के बाद विवाद भी खड़ा होता हुआ दिखाई दे रहा है. बीजेपी के मंत्री विजयकुमार गावित (Dr Vijaykumar Gavit) ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम में यह बयान दिया है. उन्होंने मछली खाने के फायदे गिनाते हुए कहा कि इससे स्किन काफी चिकनी हो जाती है. उन्होंने कहा कि, ‘‘जो लोग रोज मछली का खाया करते हैं उनकी त्वचा चिकनी हो जाती है और उनकी आंखों में चमक आ जाती है. यदि कोई आपको देखेगा तो वह आपकी ओर आकर्षित हो जायेगा.”

विजयकुमार गावित का यह वीडियो सोशल मीडिया पर अब काफी वायरल हो रहा है. वहीं लोग इस पर अपनी अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. उन्होंने अभिनेत्री ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) का उदाहरण देते हुआ कहा कि अब उनको ही देख लीजिए उनकी आंखों में कितनी चमक है.

‘तो आपकी आंखें भी चिकनी हो जाएंगी’

मंत्री के वायरल वीडियो में उन्हें कहते हुए सुना जा सकता है कि , ‘‘क्या मैंने आपको ऐश्वर्या राय के बारे में बताया? वह मंगलुरु में समुद्र तट के पास रहती थीं. वह रोजाना मछली का सेवन करती थीं. क्या आपने उनकी आंखें देखी हैं? आपकी आंखें भी उनकी तरह हो जाएंगी.’’ उन्होंने आगे कहा कि मछली में कुछ तेल होते हैं जिनसे आपकी स्किन चिकनी बनती है. अब इस बयान के बाद से विवाद खड़ा हो गया है. एनसीपी के विधायक अमोल मिटकारी ने कहा कि मंत्री को इस तरह की “तुच्छ” टिप्पणियां करने के बजाय आदिवासियों के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए.

यह भी पढ़ें- “लखनऊ में बैठकर तमाशा देखते हैं “, किसानों ने घर के बाहर किया प्रदर्शन तो अधिकारियों पर भड़क गए MLA पंकज सिंह

वहीं बीजेपी के ही विधायक नितेश राणे ने कहा, ‘‘मैं रोज मछली खाता हूं। मेरी आंखें वैसी (ऐश्वर्या राय जैसी) हो जानी चाहिए थीं. मैं गावित साहब से पूछूंगा कि क्या इस पर कोई रिसर्च हुई है.’’ महाराष्ट्र महिला आयोग की प्रमुख रूपाली चाकणकर ने देर शाम गावित से अपनी टिप्पणियों के बारे में तीन दिनों में स्पष्टीकरण देने को कहा है. उन्होंने पत्र में लिखा, ”आप अपना स्पष्टीकरण तीन दिन में राज्य महिला आयोग के सामने पेश करें.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

अडानी एंटरप्राइजेज की लॉन्ग-टर्म रेटिंग में बड़ा सुधार: CARE Ratings से मिली अब तक की सबसे हाई ‘CARE AA’ रेटिंग

Adani Enterprises Credit Rating: CareEdge ने अडानी एंटरप्राइजेज की लॉन्ग-टर्म क्रेडिट रेटिंग बढ़ाकर CARE AA…

34 minutes ago

डॉक्टरों को महंगे गिफ्ट और विदेश यात्रा! सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगी रिपोर्ट, बनाई जाएगी खास कमेटी

सुप्रीम कोर्ट ने दवा कंपनियों द्वारा डॉक्टरों को महंगे गिफ्ट, विदेश यात्राएं, कैश और अन्य…

43 minutes ago

‘थप्पड़, छीना फोन और फिर…’: मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ हाईकोर्ट सख्त, दिल्ली पुलिस को स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश

दिल्ली सरकार में मंत्री और भाजपा नेता प्रवेश वर्मा के खिलाफ एक आम आदमी पार्टी…

48 minutes ago

सऊदी के समर में PAK एयरफोर्स की एंट्री: क्या यमन के दलदल और गृहयुद्ध में फंसने जा रहा है पाकिस्तान?

Saudi-Yemen War Pak Entry: सऊदी अरब के समर्थन में पाकिस्तान ने यमन के हूती विद्रोहियों…

58 minutes ago

‘उतनी ही लकड़ी लगनी है, मेरी लकड़ी जमा है…’, नाना पाटेकर ने हंसते-हंसते समझा दिया था जिंदगी का फलसफा

Nana Patekar: नाना पाटेकर की सबसे बड़ी खासियत यही थी कि उन्होंने कभी जिंदगी को…

1 hour ago