रिश्वत के बंटवारे को लेकर CO ऑफिस में भिड़े कर्मी
Bihar News: बिहार में सीतामढ़ी जिले के डुमरा अंचल कार्यालय यानी CO ऑफिस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है. इसमें कार्यालय में काम करने वाले एक महिला और एक पुरुष कर्मचारी आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं.
लात‑घूंसे और चप्पल चले
वीडियो में साफ दिख रहा है कि दोनों के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि मामला मारपीट तक पहुंच गया. दोनों ने एक‑दूसरे पर लात‑घूंसे और चप्पल से हमला किया. मौके पर मौजूद अन्य कर्मियों ने बीच‑बचाव कर किसी तरह स्थिति को शांत कराया.
भ्रष्टाचार की तस्वीर
इस घटना के बाद एक बार फिर बिहार के अंचल कार्यालयों में फैले भ्रष्टाचार की तस्वीर सामने आई है. चर्चा है कि दाखिल‑खारिज के एक केस को लेकर पैसों की हिस्सेदारी को लेकर विवाद हुआ और इसी वजह से दोनों कर्मचारी आपस में भिड़ गए.
ये भी पढ़ें-दहशत में दिल्ली! बस में दरिंदगी, स्कूल कैब में हैवानियत, टीचर के टॉर्चर से मौत; राजधानी में 3 खौफनाक वारदात
सोशल मीडिया पर चर्चा
वीडियो सामने आने के बाद लोग इस पर तरह‑तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कई लोग इसे कार्यालयों में व्याप्त अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का उदाहरण बता रहे हैं. फिलहाल अधिकारियों की ओर से क्या कार्रवाई होगी, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




