खेल

Rishabh Pant: ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले फैंस के लिए खुशखबरी, ऋषभ पंत के इस पोस्ट ने मचाई हलचल

Rishabh Pant health update: टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ से जुड़ी एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. कार दुर्घटना का शिकार हुए ऋषभ पंत का इलाज मुंबई में चल रहा है. इस बीच इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने एक खास पोस्ट फैंस के साथ शेयर किया है. पंत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘कभी नहीं पता था कि बाहर बैठ पाना और ताजी हवा में सांस लेना इतना अच्छा महसूस होता है.’

एक जानलेवा कार दुर्घटना के बाद पंत को कई चोटें आईं. पिछले महीने, मुंबई में उनके घुटने और एड़ी की कई सर्जरी हुई और उन्हें अभी तक अस्पताल से छुट्टी नहीं मिली है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अभी तक आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है कि पंत कब खेल के मैदान पर लौटेंगे.

ऋषभ पंत के फैंस के लिए यह अच्छी खबर है. बताया जा रहा है कि भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज अच्छी तरह से ठीक हो रहा है, और उम्मीद है कि पंत को जल्द मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी.

लंबे समय के लिए मैदान से दूर ऋषभ पंत

सड़क दुर्घटना से उबर रहे ऋषभ पंत से जुड़ी हेल्थ अपडेट का इंतजार फैंस को हमेशा रहता है. अब तक मिली जानकारी के अनुसार पंत अब पहले से काफी बेहतर हैं. भारतीय क्रिकेट फैंस और टीम इंडिया पंत के जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं. हर कोई फिर से मैदान पर उन्हें देखने के लिए बेताब है. इस बीच मैदान से बाहर रहने के बावजूद भी पंत के नाम का डंका क्रिकेट जगत में बज रहा है. आईसीसी ने उन्हें पिछले साल टेस्ट में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद  साल 2022 की अपनी बेस्ट टेस्ट टीम में शामिल किया है. बता दें ऋषभ पंत इकलौते भारतीय खिलाड़ी हैं जो आईसीसी के इस टीम में शामिल हैं.

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने 2022 की पुरुषों की वनडे टीम की भी घोषणा की. जहां केवल दो भारतीय ने अपनी जगह बनाई. श्रेयस अय्यर और मोहम्मद सिराज इस लिस्ट में शामिल हं. जबकि बाबर आज़म को टीम का कप्तान बनाया गया. अय्यर और सिराज दोनों 50 ओवर के प्रारूप में शानदार फॉर्म में थे जबकि कप्तान के रूप में आजम प्रभावशाली थे. विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे सीनियर भारतीय खिलाड़ियों को प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

यूपी-बिहार में बारिश बनी काल, दिल्ली में गिरा पारा; जानिए 3 अक्टूबर तक आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update Today: सितंबर के आखिरी दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश और…

27 minutes ago

‘जीतते-जीतते कैसे हार गए?’ DUSU चुनाव नतीजों पर भड़के राहुल गांधी, कन्हैया-जाखड़ की लगाई क्लास!

DUSU Result 2026 में NSUI के प्रदर्शन की समीक्षा को लेकर राहुल गांधी ने कन्हैया…

30 minutes ago

‘बेहद खतरनाक और हिंसक, देखते ही दें सूचना!’ FBI की ‘मोस्ट वांटेड’ लिस्ट में आया गोल्डी बराड़

Goldy Brar FBI Most Wanted: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े आरोपी गोल्डी बराड़ को FBI…

49 minutes ago

मंगलवार को बन रहा हर्षण और भरणी का महासंयोग, जानें शुभ मुहूर्त, चौघड़िया और राहुकाल का सटीक समय

29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…

2 hours ago

मंगलवार को हर्षण योग से बदल जाएंगे राशियों के सितारे, मेष को मिलेगा अटका धन और कन्या को पदोन्नति

Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…

2 hours ago

आज का मेष राशिफल: भागदौड़ के बीच बढ़ेगा उत्साह, करियर में मिल सकते हैं नए अवसर

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…

2 hours ago