होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
बीरभूम मिड डे मील में मिला सांप
Birbhum: पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में मिड डे मील में सांप मिलने से हड़कंप मच गया है. पीएस मयूरेश्वर ब्लॉक के एक प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के लिए ये भोजन परोसा गया था जिसे खाने से स्कूल के लगभग 30 छात्र बीमार पड़ गए. सभी बीमार बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कुछ ही दिन पहले ममता बनर्जी की सरकार ने मिड-डे मील में चिकन और अंडा परोसे जाने का ऐलान किया था.
इस मामले पर अधिकारियों ने बताया कि विद्यालय के करीब 30 छात्रों को सोमवार को भोजन में परोसा गया और वे खाना खाने के बाद बीमार पड़ गए. भोजन तैयार करने वाले स्कूल के एक कर्मचारी ने भी दावा किया कि दाल से भरे कंटेनर में एक सांप मिला था. उन्होंने कहा, “हमें बच्चों के उल्टी करने के बाद आनन-फानन में रामपुरहाट मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाना पड़ा.” वहीं इस मामले पर प्रखंड विकास पदाधिकारी दीपांजन ने कहा कि गांव के कुछ लोगों ने मिड-डे मील खाने की वजह से बच्चों के बीमार पड़ने की शिकायत की है.
दीपांजन के बताया कि अब सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं, उन्हें अस्पताल से डिसचार्ज कर दिया गया है और अब वे 10 जनवरी को स्कूल आएंगे. इस मामले में बच्चों के परिजनों ने स्कूल के सामने प्रदर्शन किया था. पुलिस के मुताबिक, बच्चों के घरवालों ने स्कूल के प्रधानाध्यापक का घेराव कर उनकी गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया.
ये भी पढ़ें- Joshimath: जोशीमठ पर तुरंत सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, CJI बोले- चुनी हुई सरकार भी है
हाल ही में पश्चिम बंगाल सरकार ने जनवरी से अप्रैल तक मिड-डे मील में चिकन और मौसमी फल को शामिल करने का ऐलान किया था, इसके लिए 371 करोड़ रुपये आवंटित भी किए गए थे. सरकार के अधिसूचना के मुताबिक, प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत फिलहाल मिड-डे मील में चावल, आलू, सोयाबीन और अंडे दिए जा रहे थे. अब इनमें चार महीने तक हर सप्ताह चिकन और मौसमी फल शामिल किए जाने की घोषणा की गई थी.
Mandir Cleaning Tips: नवरात्रि से पहले मंदिर की तेल-चिकनाई और धुएं का कालापन हटाएं रसोई…
Asian Games 2026 Final: भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर पुरुष क्रिकेट में…
Sitamarhi Electric Shock Accident: बिहार के सीतामढ़ी में जंगली सूअरों से फसल बचाने के लिए…
West Bengal News: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में झारखाली कोस्टल पुलिस ने…
Noida Supernova Society Suicide: नोएडा सेक्टर-94 की सुपरनोवा सोसाइटी में 43वीं मंजिल से छलांग लगाकर…
Female Mechanic Kamla Negi: उत्तराखंड के नैनीताल में कमला नेगी साइकिल से लेकर JCB तक…