होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Suicide Case: देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा के थाना एक्सप्रेस वे क्षेत्र में सेक्टर-168 स्थित गोल्डन पाम सोसायटी में अपनी महिला मित्र के साथ रहने आये 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने शुक्रवार देर रात 20वी मंजिल की बालकनी से छलांग लगा दी. उसकी मौके पर मौत हो गई. सूचना पर पहुंची एक्सप्रेस-वे कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया. इस मामले में मृतक के महिला मित्र से पूछताछ की जा रही है.
थाना एक्सप्रेस वे प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि नमन मदान पुत्र अनिल मदान निवासी सेक्टर-15 सोनीपत, वीवान कंपनी बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे. सोसायटी में किराए पर फ्लैट लिया था और अपनी महिला मित्र के साथ बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे ओ टावर के स्टूडियो अपॉर्टमेंट में रुकने के लिए आए थे और शुक्रवार की रात को नमन मदान ने उस कमरे की 20वी मंजिल की बालकनी से कूदकर आत्महत्या कर ली.
उसने खुदकुशी क्यों की यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है. आशंका है कि युवती से किसी विवाद के बाद युवक ने खुदकुशी की है. पुलिस युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. थाना प्रभारी का कहना है कि प्रारम्भिक पूछताछ से पता चला है कि महिला मित्र भी सोनीपत की रहने वाली है. दोनो बैचमेट हैं. नमन मदान के परिवार वालों को सूचित कर दिया है. पुलिस सभी पहलुओं पर मामले की जांच कर रही है.
बीते कुछ हफ्तों की बात करें तो करीब नोएडा में ही 10 लोगों ने अलग-अलग तरीकों से खुदकुशी की है. जिसमें छात्र नौकरी पेशा लोग और महिलाएं शामिल हैं.
-17 जनवरी को गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन के आगे कूदकर छात्र ने जान दे दी.
-18 जनवरी को सेक्टर 62 में रहने वाली महिला ने पांचवी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली.
-18 जनवरी को ही एक्सप्रेस वे स्थित सोसायटी में रहने वाले दुकानदार ने फंदा लगाकर जान दे दी.
-19 जनवरी को पैरामाउंट सोसायटी में रहने वाले आईटी इंजीनियर ने आत्महत्या कर ली.
MP Patwari Suspension: मध्य प्रदेश में स्वामित्व योजना और सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही पर बड़ा…
AMIT SHAH'S VISION ON HINDI AT UN: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सांस्कृतिक और…
दिल्ली विश्वविद्यालय में आयोजित तीसरे प्रोफेसर अशोक प्रसाद स्मृति व्याख्यान में सतत विकास, जल संरक्षण…
हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के जन्मदिन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का लेख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स…
Delhi Liquor Shops Closed: राजधानी दिल्ली में अगले दो दिन के लिए शराब नहीं मिलेगी.…