Sonamarg Avalanche Video: जम्मू-कश्मीर के बड़े फेमस पर्यटक स्थल सोनमार्ग से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. जिसमें पहाड़ों से टूटकर गिरता हुआ बर्फ़ीला सैलाब यानी एवलांच नजर आ रहा है. यह वायरल वीडियो कश्मीर के गांदरबल जिले का बताया जा रहा है. जिसमें साफ दिख रहा है कि कैसे बर्फीले तूफान(Kashmir Snowfall) के गुबार ने होटल समेत पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया.
हालांकि गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी भी प्रकार के कोई नुकसान की खबर नहीं है. स्थानीय जानकारी के मुताबिक, यह बर्फ़ीला तूफान होटल परिसर से थोड़ी दुर पहले ही थम गया, जिसके चलते कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ.
CCTV फुटेज में कैद हुआ भयावह मंजर
वीडियो की CCTV फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कैसे पहाड़ की चोटी से बर्फ का एक विशाल सैलाब तेजी से नीचे की ओर बढ़ता है. कुछ ही सेकंड में सोनमर्ग के फेमस पर्यटन स्थल के पास बने होटल और घर बर्फ की सफेद धुंध में ओझल हो जाते है. स्थानीय निवासियों ने हादसे के बाद बताया कि धमाका इतना तेज था कि जमीन कांपने लगी थी.
VIDEO | An avalanche hit Sonamarg tourist resort in Jammu and Kashmir late Tuesday night, but there was no loss of life, officials said.
They said the avalanche hit Sonamarg resort in central Kashmir’s Ganderbal district at 10.12 pm on Tuesday.
The massive avalanche was caught… pic.twitter.com/Dw5Dl9FCDp
— Press Trust of India (@PTI_News) January 27, 2026
हादसे में जान-माल का कोई नुकसान नहीं
राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के जान-माल के नुकसान या चोट की पुष्टि नहीं की है. घाटी में वहीं बता दें कि पिछले दो दिनों से जारी भारी बर्फबारी के बाद पहले ही ‘हाई-इंटेंसिटी एवलांच’ की चेतावनी जारी की गई थी. इस कुदरती आपदा का खौफनाक वीडियो CCTV में कैद हो गया है, जिसमें बर्फ के गुबार को इमारतों को निगलते हुए साफ देखा जा सकता है.
पूरे कश्मीर में छाए सफेद संकट के बादल(Jammu Kashmir Weather)
वहीं बता दें कि इस समय पूरे कश्मीर में भारी बर्फबारी हो रही है. जम्मू–श्रीनगर राष्ट्रीय हाइवे पूरी तरह से जाम है, श्रीनगर एयरपोर्ट से सभी उड़ानों को रद्द कर दिया गया है. सड़कों से बर्फ हटाने का अभियान लगातार जारी है. साथ ही बताते चलें कि श्रीनगर हवाई अड्डे पर सभी 58 निर्धारित उड़ानें रद्द कर दी गई हैं, जिसकी वजह से सैकड़ों पर्यटक भी कश्मीर में फंस गए हैं. इसके अलावा अधिकारियों के अनुसार, लगातार हिमपात के कारण रनवे चलने के लिए असुरक्षित हो गया है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



