देश

‘जब सब कुछ खोकर मैं आपके पास आई…’ सोनिया गांधी ने रायबरेली की जनता को लिखा भावुक पत्र

Sonia Gandhi Emotional Letter: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 14 फरवरी को राज्यसभा के लिए जयपुर में नामांकन पत्र दाखिल किया. सोनिया गांधी वर्तमान में यूपी की रायबरेली लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं. जानकारी के अनुसार उन्होंने गिरते स्वास्थ्य और बढ़ती उम्र को देखते हुए यह फैसला लिया है. इस बीच उन्होंने रायबरेली की जनता के लिए एक इमोशनल चिट्ठी लिखी है.

रायबरेली की जनता के नाम लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि मेरा परिवार दिल्ली में अधूरा है. वह रायबरेली आकर आप लोगों से मिलने के बाद पूरा होता है. उन्होंने कहा कि यह नाता मुझे अपने ससुराल वालों की ओर से मिला है. यह बहुत ही पुराना नाता है. रायबरेली से हमारे परिवार के रिश्तों की जड़ें बहुत ही गहरी है.

यह भी पढ़ेंः ‘चुनावी बाॅन्ड के जरिए ब्लैक मनी व्हाइट की जा रही…’ पढ़ें सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब क्या करेगा SBI?

जब मैं सबकुछ खोकर आपके पास आई

सोनिया ने अपने पत्र में आगे लिखा कि आजादी के बाद हुए पहले चुनाव में आपने मेरे ससुर फिरोज गांधी को यहां से जीताकर दिल्ली भेजा. इसके बाद मेरी सास इंदिरा गांधी को आपने अपना बना लिया. तब से अब तक यह सिलसिला कई उतार-चढ़ाव के बाद यहां तक पहुंचा है. इस दौरान आप लोगों ने बहुत ही प्यार और स्नेह हमारे परिवार को दिया. यहीं से हमारी आस्था मजबूत होती चली गई.

आप चट्टान की तरह हमेशा मेरे साथ रहे- सोनिया गांधी

सोनिया गांधी ने लिखा सास और अपने जीवनसाथी को खोकर मैं आपके पास आई और आपने अपना आंचल मेरे लिए फैला लिया. पिछले दो चुनावों में आप चट्टान की तरह मेरे साथ खड़े रहे. मैं यह भूल नहीं सकती हूं. यह कहते हुए मुझे गर्व है कि आपने हमेशा चट्टान की तरह मेरे साथ खड़े रहे. आप लोगों ने कंधे से कंधा मिलाकर मेरा साथ दिया. आज मैं जो कुछ भी हूं आपकी ही बदौलत हूं. मैंने इस भरोसे को हर समय कायम रखने की कोशिश की है.

यह भी पढ़ेंः इलेक्टोरल बाॅन्ड को SC ने असंवैधानिक घोषित किया, सभी पार्टियाें को 6 मार्च तक देना होगा हिसाब

इसलिए नहीं लड़ेंगी अगला चुनाव

सोनिया ने बढ़ते स्वास्थ्य और उम्र का हवाल देते हुए कहा कि मैं अगला लोकसभा चुनाव नहीं लड़ूंगी. इस निर्णय के बाद आपकी सेवा का अवसर नहीं मिलेगा. मेरा मन और प्राण हमेशा आपके साथ रहेगा. मुझे विश्वास है कि आप मेरी अनुपस्थिति में मेरे परिवार को वैसे ही संभालेंगे जैसे अब तक संभालते आए हैं.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

1 hour ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

1 hour ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

2 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

3 hours ago

‘जेल में भी प्यार से देते हैं खाना…’ बिग बॉस में स्काउट पर भड़के सलमान खान

'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने स्काउट ओपी को काजी…

3 hours ago