न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका (फोटो- BLACKCAPS)
NZ vs SA 2nd Test Day3: साउथ अफ्रीका की टीम इस समय न्यूजीलैंड दौरे पर है. जहां हैमिल्टन में दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक मैजबान टीम ने 1 विकेट खोकर 40 रन बना लिए हैं. न्यूजीलैंड को जी के लिए 227 रनों की जरूरत है.वहीं साउथ अफ्रीका जीत से 9 विकेट दूर है. आइए जानते हैं तीसरे दिन के खेल की पूरी जानकारी.
तीसरे दिन साउथ अफ्रीका की टीम बल्लेबाजी करने उतरी और पूरी टीम 235 रन पर ऑलआउट हो गई. साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी में डेविड बेडिंघम ने शतकीय पारी खेली. उन्होंने 141 गेंदों का सामना करते हुए 2 छक्के और 12 चौके की मदद से 110 रनों की पारी खेली. वहीं कीगन पीटरसन (43 रन) दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे. कप्तान नील ब्रांड 34 रनों की पारी खेली. वहीं जुबैर हमजा 17 रन बनाए. दूसरी पारी में प्रोटियाज टीम के सात खिलाड़ी दहाई के आंकड़े को भी नहीं छू सके.
पहली पारी में मिली 31 रनों की बढ़त और दूसरी पारी के 235 रनों की बदौलत मेहमान टीम ने न्यूजीलैंड के सामने दूसरी पारी में जीत के लिए 267 रनों का लक्ष्य दिया. इसके जवाब में तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान टीम ने डेवोन कॉन्वे (17 रन) का विकेट खोकर 40 रन बना लिए हैं. अब मेजबान टीम जीत से 227 रन दूर है. डेन पीड्ट ने डेवोन कॉन्वे को चलता किया.
साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी के दौरान न्यूजीलैंड के विलियम ओ’रूर्के ने सर्वाधिक 5 विकेट झटके. उन्होंने 13.5 ओवर की गेंदबाजी की. इस दौरान उन्होंने 34 रन खर्च करके 5 खिलाड़ियों को चलता किया. विलियम ने अपनी स्पैल में 4 ओवर मेडन गेंदबाजी की. वहीं ग्लेन फीलिप्स ने दो विकेट चटकाए. इसके अलावा मैट हैनरी, रचिन रवींद्र और वॉगनर को एक-एक सफलता मिली.
ये भी पढ़ें-
NZ vs SA: दूसरे दिन का खेल खत्म, न्यूजीलैंड 211 रन पर ढेर, साउथ अफ्रीका ने 31 रन की बनाई बढ़त
NZ vs SA 2nd Test: पहले दिन का खेल खत्म, साउथ अफ्रीका ने बनाए 220-6, रचिन रवींद्र ने झटके 3 विकेट
Gold Silver Price Today: धनतेरस पर सोने और चांदी के दामों में फिर से तेजी…
धनतेरस के पावन अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सभी देशवासियों को धनतेरस की शुभकामनाएं दी हैं. पीएम…
Bengaluru Cab Driver Killer: बेंगलुरु में एक कैब ड्राइवर पर पत्नी समेत ससुराल के सात…
Mamta Kafle Bhatt Murder Case: अमेरिका के वर्जीनिया में ममता काफले भट्ट की गुमशुदगी का…
Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…