Bharat Express DD Free Dish

श्रीगंगानगर में मास्टर प्लान संघर्ष समिति का कैंडल मार्च, नागरिकों ने अतिक्रमण हटाने की उठाई मांग

Sriganganagar master plan: श्रीगंगानगर में मास्टर प्लान संघर्ष समिति ने सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराने और नालियों को पीछे हटाकर बनाने की मांग को लेकर कैंडल मार्च और सभाओं का आयोजन किया.

मनजीत सिंह, श्रीगंगानगर

Sriganganagar master plan: राजस्थान के श्रीगंगानगर में मास्टर प्लान संघर्ष समिति ने शहर की सड़कों को अतिक्रमण से मुक्त कराने और नालियों को पीछे हटाकर बनाने की मांग को लेकर पवनपुरी इलाके में विचार सभा और कैंडल मार्च आयोजित किया. टाइनी टोट्स स्कूल रोड और पवनपुरी गली नंबर 2 पर हुई इस सभा में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए.

धान मंडी में समर्थन सभा

इसी दौरान धान मंडी में सीटू की ट्रैक्टर ट्रॉली यूनियन ने संघर्ष समिति के समर्थन में सभा की. यूनियन ने साफ कहा कि वे सड़कों को कब्जामुक्त करने के अभियान को और मजबूत करेंगे. इस सभा में ट्रेड यूनियनों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया.

नेताओं ने रखी बात

इन सभाओं को आईडीपी नेता चुन्नी लाल पूनिया, समिति संयोजक नरेश शर्मा, सीटू जिला उपाध्यक्ष साधु सिंह, एडवोकेट लक्ष्मीकांत सैनी और अन्य नेताओं ने संबोधित किया. वक्ताओं ने कहा कि शहर में सुगम यातायात और विकास तभी संभव है जब मास्टर प्लान की सड़कों को अतिक्रमण से मुक्त किया जाए.

ये भी पढ़ें-Iran War: क्या पीएम मोदी का एक फोन कॉल रोक देगा महाविनाश? UAE के बाद अब ईरान दे दिया बड़ा मैसेज

जनता से अपील

संघर्ष समिति ने शहरवासियों से अपील की है कि वे इस जनहित अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और मास्टर प्लान को लागू करवाने के प्रयासों को मजबूती दें. नेताओं ने कहा कि यह आंदोलन केवल सड़कों का नहीं बल्कि पूरे शहर के भविष्य का सवाल है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read