Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

ज्ञानवापी में दिखी मूर्ति, मिले त्रिशूल और कलश! ASI सर्वे का आज तीसरा दिन, जानिए दो दिनों के सर्वेक्षण में और क्या मिला

Gyanvapi Survey: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में आज भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण(ASI) द्वारा सर्वे का तीसरा दिन है. सुबह आठ बजे से एएसआई ने अपना सर्वे शुरू कर दिया है, जो शाम के पांच बजे तक चलेगा.

Gyanvapi Survey: सर्वे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Gyanvapi Survey: सर्वे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Gyanvapi Survey: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में आज भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण(ASI) द्वारा सर्वे का तीसरा दिन है. सुबह आठ बजे से एएसआई ने अपना सर्वे शुरू कर दिया है, जो शाम के पांच बजे तक चलेगा. सर्वे को लेकर ज्ञानवापी मस्जिद के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. इस सर्वे टीम में एएसआई के अधिकारियों के अलावा हिन्दू और मुस्लिम पक्ष के भी कुछ लोग शामिल हैं. मिली जानकारी के अनुसार, एएसआई के पहले और दूसरे दिन के सर्वे में सनातन धर्म के चिन्हों के मिलने की खबर सामने आई है. वहीं, सर्वे की टीम सर्वेक्षण के लिए जीपीआर तकनीक का इस्तेमाल कर रही है.

Gyanvapi Survey: हिंदू पक्ष ने मूर्ति मिलने का किया दावा

इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश के बाद से ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में सर्वे का कार्य किया जा रहा है. एएसआई की 51 सदस्यीय टीम मस्जिद परिसर में सर्वे कर रही है. बताया गया कि 5 अगस्त को सर्वे के दूसरे दिन एएसआई ने ज्ञानवापी परिसर में वैज्ञानिक सर्वे किया. हिंदू पक्ष ने कहा कि दूसरे दिन के सर्वे में मस्जिद परिसर के केंद्रीय गुंबद के हॉल व व्यास परिवार के कब्जे वाले तहखाने का सर्वे किया गया और उसकी फोटोग्राफी और मैपिंग भी हुई.
हिंदू पक्ष ने दावा किया है कि सर्वे के दौरान 4 फीट की मूर्ति मिली है, जिस पर कलाकृतियां हैं. इसके अलावा 2 फीट का त्रिशूल और 5 कलश भी मिलने की बात कही जा रही है. तहखाने की दीवारों पर कमल के निशान मिलने का भी दावा किया गया है. हिंदू पक्ष ने यह भी दावा किया है कि मस्जिद परिसर की पश्चिमी दीवार पर आधी पशु और आधी देवता की मूर्ति दिखी है.

ये भी पढ़ें- देश के 508 रेलवे स्टेशनों की बदलेगी सूरत, PM Modi आज रखेंगे पुनर्विकास की आधारशिला, यूपी के 55 स्टेशन शामिल

पहले दिन की सर्वे की बात करें तो शुक्रवार 4 अगस्त को जुमे की नमाज के कारण एएसआई का सर्वे केवल 5 घंटे ही हुआ था. सुबह 7 से शुरू हुआ सर्वे दोपहर 12 बजे तक चला था. बताया गया कि पहले दिन के सर्वे में अधिक समय पेपर वर्क में ही लगा. सर्वे की टीम ने मस्जिद परिसर की दीवारों एवं आसपास के क्षेत्रों से कुछ साक्ष्य जुटाए. इसके साथ ही मस्जिद परिसर में स्थित तीन गुंबदों और तहखाने के सर्वे के लिए तैयारी की गई. इस दौरान फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी होती रही.

एएसआई की टीम के अलावा सर्वे में 16 लोग हैं शामिल

आपको बता दें कि ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में एएसआई की 51 सदस्यीय टीम सर्वे कर रही है. इस टीम के अलावा सर्वे में 16 अन्य लोगों को भी शामिल किया गया है. इन 16 लोगों में 9 मुस्लिम पक्ष और 7 हिंदू पक्ष के लोग हैं. सर्वे के दूसरे दिन से मुस्लिम पक्ष इसमें शामिल हुआ.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital