Bharat Express DD Free Dish

दिल्ली में मंदिर के पीछे अधजला शव मिलने से हड़कंप, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम मोर्चरी भिजवाया

सूचना के बाद पुलिस की क्राइम ओर फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल से कुछ सेंपल और सबूत इक्कठा करके जांच के लिए भेज दिए है.

घटनास्थल.

रिपोर्ट: मुकेश राणा, दिल्ली


दिल्ली के अलीपुर थाना अंतर्गत हिरणकी स्थिति मंदिर के पीछे एक अध जला शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम मोर्चरी भिजवा दिया है.
अभी शव की पहचान नहीं हो सकी है.

लोगों ने सुबह मंदिर के पीछे अधजला शव देखा तो लोग हैरान हो गए कि आखिर ये अधजला शव किसका है जिसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई. सूचना के बाद पुलिस की क्राइम ओर फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल से कुछ सेंपल और सबूत इक्कठा करके जांच के लिए भेज दिए है.

प्राथमिक दृष्टि और आसपास मिली चीजों के अनुसार शव किसी पुरुष का लग रहा है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक शव को जलाने से पहले उसकी गोली मारकर हत्या की गई है उसके बाद पहचान छिपाने के मकसद से शव को आग लगा दी गई ताकि पुलिस मृतक की शिनाख्त न कर सके.

पुलिस को शुरुआती जांच के अनुसार मामला पुरानी आपसी रंजिश लग रहा है जिसके चलते हत्यारों ने इस बर्बर घटना को अंजाम दिया है. फिलहाल अलीपुर थाना पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज ओर गुमशुदगी के पुलिस रिकॉर्ड खंगाल रही है ताकि वारदात के आरोपी जल्द सलाखों के पीछे हो.


ये भी पढ़ें: दिल्ली में विदेशी अपराधियों पर शिकंजा: 2021 के बाद बढ़ी निगरानी, 2024 तक गिरफ्तारी में इज़ाफा, 2025 में अब तक 132 विदेशी नागरिक गिरफ्तार


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read