Urdu Conclave 2026

दिल्ली-एनसीआर में अचानक बदला मौसम, आंधी के साथ बरसने लगीं बूंदें, नोएडा में खूब हुई झमाझम बारिश

Delhi-NCR Rain: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के कई इलाके बारिश से तर हो गए. रात को 8 बजे नोएडा सेक्टर-63 में जोरदार बरसात हुई. ओले भी गिरे. लोगों को गर्मी से राहत मिली.

delhi noida rain

दिल्ली-नोएडा में बारिश का एक दृश्य।

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Delhi-NCR Weather: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के कई इलाके आज देर शाम को झमाझम बारिश से तर हो गए. रात को 8 बजे नोएडा सेक्टर-63 में जोरदार बरसात हुई. पहले अचानक से आंधी आई और फिर चंद मिनटों में ओले गिरने लगे. गर्मी से लोगों को तत्काल राहत मिली.

 

DMRC का सेवा अपडेट

DMRC ने सेवा अपडेट जारी किया है. अचानक आए अंधड़ के कारण कुछ स्थानों पर OHE या बाहरी वस्तुओं के मेट्रो ट्रैक पर गिरने से कुछ नुकसान हुआ है. परिणामस्वरूप, शहीद नगर, जहांगीरपुरी और निजामुद्दीन स्टेशनों के पास क्रमशः रेड, येलो और पिंक लाइनों पर इन प्रभावित खंडों पर मेट्रो सेवाएं प्रभावित हुई हैं और उन्हें विनियमित किया जा रहा है. सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए इन वस्तुओं को हटाने के प्रयास किए जा रहे हैं.

  • भारत एक्सप्रेस 


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read