Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Haryana: यदुवंशी शिक्षा निकेतन में 12 छात्रों की बंद कमरे में की गई डंडों से पिटाई, गुस्‍साए परिजनों ने जड़ा स्कूल पर ताला

हरियाणा के चरखी दादरी के मंदौला स्थित यदुवंशी शिक्षा निकेतन में 12 छात्रों को बंद कमरे में डंडों से पीटा गया, जिससे अभिभावक और ग्रामीण आक्रोशित हो गए. उन्होंने स्कूल के गेट पर ताला जड़ दिया.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

हरियाणा के चरखी दादरी के मंदौला स्थित यदुवंशी शिक्षा निकेतन में 12 छात्रों की बंद कमरे में डंडों से पिटाई की गई. इस घटना से आक्रोशित छात्रों के परिजनों ने बुधवार को स्कूल के गेट पर ताला जड़ दिया.

अभिभावकों का कहना था कि 26 जनवरी को स्कूल स्टाफ ने 12-13 बच्चों को कमरे में बंद कर बुरी तरह पीटा था.

आरोपी स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की मांग

घटना के विरोध में ग्रामीणों और अभिभावकों ने बुधवार को स्कूल पहुंचकर जमकर हंगामा किया और आरोपी स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. ग्रामीणों के रोष को देखते हुए स्कूल के चेयरमैन और पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह स्कूल में पहुंचे और स्कूल प्रशासन की गलती मानी. बावजूद इसके ग्रामीण कानूनी कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं.

गणतंत्र दिवस पर छात्रों को बुरी तरह पीटा गया

अभिभावक शमशेर सिंह सांगवान ने आरोप लगाया कि 26 जनवरी को स्कूल में वार्षिक उत्सव और गणतंत्र दिवस पर प्रोग्राम में छात्र गए हुए थे. स्कूल प्रबंधन ने छात्रों पर सीसीटीवी कैमरे तोड़ने और चोरी के आरोप लगाते हुए 12-13 बच्चों को कमरे में बंद कर बुरी तरह डंडों से मारा. इसके बाद बच्चों ने घर आकर परिजनों को इसकी सूचना दी. लोगों ने स्कूल प्रशासन से बात करने की कोशिश की थी, लेकिन उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला. इसके बाद भड़के लोगों ने बुधवार को बच्चों की छुट्टी करवाकर स्कूल के गेट पर ताला जड़ दिया.

इस घटना से इलाके में तनाव का माहौल बन गया है. ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल प्रशासन ने बच्चों के साथ अत्याचार किया है.

स्कूल प्रशासन की गलती मानी गई

हंगामे की सूचना मिलते ही स्कूल के चेयरमैन और पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे. उन्होंने स्कूल प्रशासन की गलती को स्वीकार किया और इसकी जांच का आश्वासन दिया. हालांकि, ग्रामीणों का गुस्सा थमा नहीं और वे पुलिस कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे. उनका कहना था कि सिर्फ जांच से मामला हल नहीं होगा, बल्कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए.

उल्लेखनीय है कि स्कूल के चेयरमैन राव बहादुर नांगल चौधरी से पूर्व विधायक हैं. उन्होंने 2024 में भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के टिकट पर चुनाव लड़ा था.

  • भारत एक्सप्रेस


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital