देश

Haryana: CM खट्टर ने दी किसानों को खुशखबरी, गन्ने के रेट बढ़ाए, कहा- 400 रुपये क्विंटल कर दूंगा

Manohar lal Khattar Announcement Today: हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गन्‍ना की खेती करने वाले किसानों के लिए खुशखबरी दी है. मुख्यमंत्री ने अभी गन्ने के रेट बढ़ाने का ऐलान किया है. उन्‍होंने कहा है कि सूबे में गन्ने के प्रति क्विंटल रेट 372 रुपए से बढ़ाकर अब 386 रुपए किए जा रहे हैं.

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘मैं आज यह घोषणा करता हूं कि अगले वर्ष गन्‍ने का रेट बढ़ाकर 400 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया जाएगा.’ मुख्‍यमंत्री से पहले हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा था कि हरियाणा में गन्ने के प्रति क्विंटल दाम पंजाब से ज्यादा होंगे. उनका कहना ठीक था, हरियाणा सरकार ने अब गन्ने का मूल्य प्रति क्विंटल पंजाब से ज्यादा कर दिया है.

कैबिनेट मंत्री ने कहा था कि हरियाणा में गन्ना किसानों के भुगतान की स्थिति पंजाब से अच्छी है. हरियाणा सरकार ने पिराई सीजन 2022-23 में किसानों को 2819 करोड़ रुपए का भुगतान किया है.

पिछले साल की तुलना में पिराई और रिकवरी में हुई वृद्धि

सरकारी आंकड़े के मुताबिक, सूबे में गन्ना पिराई सीजन 2021-22 के दौरान विभिन्न चीनी मिलों ने 754.50 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई की. चीनी की रिकवरी 9.47 फीसदी थी. जबकि, इस बार पिछले साल की तुलना में पिराई और रिकवरी में वृद्धि हुई है. गन्ना पिराई सीजन 2022-23 में विभिन्न चीनी मिलों द्वारा 770.73 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई की गई और चीनी की रिकवरी 9.70 फीसदी रही.

यह भी पढ़िए: मोदी सरकार ने 2023-24 सत्र के लिये गन्ने का उचित और लाभकारी मूल्य (एफआरपी) 10 रुपये बढ़ाकर 315 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया

इस बार हरियाणा में कितना होगा गन्ने के उत्पादन?

सरकार का अंदाजा है कि 2023-24 में हरियाणा में 962 लाख क्विंटल गन्ने का उत्पादन हो सकता है. किसानों को नुकसान न हो, इसके लिए हरियाणा सरकार ने चीनी मिलों को करीब 194 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी है. वहीं, गन्ने की एक नई किस्म भी तैयार की गई है. कृषि विभाग के मुताबिक, प्रदेश में गन्ने की नई किस्म 15023 विकसित की गई है, जो वर्तमान में चल रही किस्म 238 से कहीं बेहतर है. सरकार की ओर से इस किस्म के बीज को तैयार करने के लिए निर्देश दिए जा चुके हैं.

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

Sonu Nigam ने मुंबई में खरीदी ₹31.47 करोड़ की प्रॉपर्टी, एक महीने पहले भी की थी ₹17 करोड़ की डील; जानिए कितनी है नेटवर्थ

Sonu Nigam Property Investment: बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम ने मुंबई के सांताक्रूज वेस्ट में 31.47…

2 minutes ago

अखिलेश यादव ने गठबंधन पर खोले पत्ते, बोले- सीट बंटवारे में जरूरी समझौते को तैयार

SP Congress Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 से पहले सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन…

2 minutes ago

मकान का कब्जा दिलाने के लिए कोर्ट के बेलिफ ने मांगे 70 हजार, ACB ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा

Palwal Court Bailiff Arrested: पलवल जिला न्यायालय में तैनात बेलिफ श्याम सुंदर को ACB ने…

16 minutes ago

पंजाब में फिर साथ आएगी भाजपा और अकाली दल की जोड़ी, गठबंधन पर पीएम मोदी ने जताई खुशी

भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के बीच फिर से गठबंधन होने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र…

31 minutes ago

पाकिस्तान के शहजाद भट्टी का आतंकी उजेद उर्फ उबैद मेरठ से गिरफ्तार, सैन्य एयरबेस पर हमले की तैयारी का शक

Ubaid Arrested Meerut: मेरठ के बनियापाड़ा से जम्मू-कश्मीर के वांटेड आरोपी उजेद उर्फ उबैद को…

39 minutes ago

Post Office की इन 5 सरकारी योजनाओं में करें निवेश, हर महीने मिलेगी कमाई; टैक्स छूट का भी फायदा

Post Office Saving Schemes: पोस्ट ऑफिस की MIS, RD, टाइम डिपॉजिट और NSC जैसी सरकारी…

46 minutes ago