Urdu Conclave 2026

सुपौल में कीर्तन कर रहे लोगों को रौंद गई तेज रफ्तार कार, 5 की मौत

Bihar News: सुपौल जिले में एनएच-327ई पर बजरंगबली मंदिर के पास तेज रफ्तार कार ने छह लोगों को रौंद दिया. हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई.

Car claims five lives in Bihar.

कार ने ली पांच लोगों की जान

Bihar News: बिहार के सुपौल जिले में मंगलवार रात एक तेज रफ्तार कार ने बड़ा हादसा कर दिया. पिपरा थाना क्षेत्र के कटैया चौक के पास एनएच-327ई पर बजरंगबली मंदिर के समीप सड़क किनारे बैठे लोग कीर्तन कर रहे थे. अचानक अनियंत्रित कार ने वहां बैठे छह लोगों को टक्कर मार दी.

मौके पर तीन की मौत

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार करीब 50 मीटर आगे जाकर एक दुकान में जा घुसी. हादसे में तिलो दास (65), राजो दास (50) और सुरेंद्र यादव (45) की मौके पर ही मौत हो गई. तिलो और राजो वार्ड संख्या 12 के निवासी थे, जबकि सुरेंद्र यादव वार्ड संख्या 15 से ताल्लुक रखते थे.

इलाज के दौरान दो और की मौत

इस दुर्घटना में भुवनेश्री यादव, रामचंद्र यादव और कृष्णा साह गंभीर रूप से घायल हो गए. तीनों को तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया. इलाज के दौरान भुवनेश्री और रामचंद्र ने दम तोड़ दिया. इस तरह मृतकों की संख्या बढ़कर पांच हो गई, जबकि कृष्णा साह का इलाज जारी है.

अस्पताल में हंगामा

जैसे ही दो और लोगों की मौत की खबर आई, परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा. सदर अस्पताल परिसर में हंगामा हो गया. पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत करना पड़ा. पूरे इलाके में मातम का माहौल बन गया.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पिपरा थाना पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति संभाली. दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया गया है. अब यह जांच की जा रही है कि कार इतनी तेज क्यों थी और चालक ने नियंत्रण क्यों खो दिया. पुलिस चालक की भूमिका और हादसे के कारणों की पड़ताल कर रही है.

 ये भी पढ़ें-भारत ने पाक के किराना हिल्स पर किया था हमला? पूर्व CDS अनिल चौहान ने बताई ऑपरेशन सिंदूर की पूरी कहानी

प्रशासन ने क्या ऐलान किया है?

सुपौल के जिलाधिकारी सावन कुमार ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया. उन्होंने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की. प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read