देश

‘कानून पर रोक नहीं लगा सकते…’ चुनाव आयुक्त नियुक्ति मामले में बोला सुप्रीम कोर्ट, केंद्र से मांगा जवाब

Supreme Court on Chief Election Commission Appointment Law: सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को चुनाव आयुक्त और मुख्य चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से जुड़े कानूनों पर रोक लगाने से इंकार कर दिया। याचिका में चुनाव आयोगों की नियुक्ति से जुड़े कानूनों पर रोक लगाने की अपील की गई। जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। हालांकि कोर्ट कानूनों की जांच के लिए तैयार हो गई है। इसके लिए कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है।

मामले की सुनवाई करते हुए न्यायाधीश संजीव खन्ना की खंडपीठ ने कहा कि कानूनों पर रोक नहीं लगाई जा सकती। हालांकि कानून के प्रावधानों का परीक्षण किया जा सकता है। बता दें कि दिसंबर में कांग्रेस नेता जया ठाकुर ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर कहा कि संसद में पारित कराए गए कानून असंवैधानिक है। ऐसे में कानूनों पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ेंः UP Lok Sabha Election 2024: मायावती को मनाने में जुटे अखिलेश…सीट शेयरिंग को लेकर मंथन जारी, बसपा को दे सकती है इतनी सीटें

कांग्रेस नेता जया ठाकुर ने लगाई याचिका

जया ठाकुर की ओर से दायर की गई याचिका में मांग की गई कि चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति करने वाली कमेटी में सीजेआई को भी शामिल करना चाहिए। गौरतलब है कि चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर कोई पहली बार विवाद नहीं हो रहा है। इससे पहले भी सुप्रीम कोर्ट मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के संबंध में आदेश जारी कर चुका है। कोर्ट के अनुसार तीनों चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति करने वाले पैनल में पीएम, लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और सीजेआई शामिल होंगे।

अब केंद्र ने कोर्ट के आदेशों को दरकिनार कर संसद के शीतकालीन सत्र में चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से जुड़ा एक कानून पारित किया है। इस कानून के जरिए एक पैनल बनाया गया है जिसमें पीएम, लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और पीएम द्वारा नामित एक कैबिनेट मंत्री को शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ेंः नासिक में दिखा परंपरा और तकनीक का अद्भुत संगम, मराठी में प्रस्तुत रामायण के ‘युद्ध कांड’ को पीएम मोदी ने AI तकनीक की मदद से सुना हिंदी में

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

मणिपुर यौन हिंसा मामला में सुप्रीम कोर्ट ने दिए ट्रायल में तेजी लाने के निर्देश

मणिपुर यौन हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट और CBI को पीड़ित गवाहों…

4 minutes ago

जब ‘शेषन’ से कांपते थे नेता… लिंगदोह की तकरार और अब ज्ञानेश कुमार के दौर की चुनौतियां, जानिए कैसे बदला चुनाव आयोग?

भारत के लोकतंत्र में मुख्य चुनाव आयुक्त का पद हमेशा से विशेष महत्व रखता रहा…

10 minutes ago

पीएम मोदी पर टिप्पणी मामले में पवन खेड़ा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने टाली सुनवाई

PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की एफआईआर रद्द करने…

27 minutes ago

पत्नी से नाराज पति ने मायके के बाहर 3 स्कूटियों में लगाई आग, CCTV वीडियो हुआ वायरल

Prayagraj Scooter Fire: प्रयागराज में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने कथित तौर…

30 minutes ago

लखीमपुर खीरी मामला में सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रायल जज के खिलाफ जांच तेज करने का दिया निर्देश

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट को ट्रायल जज के खिलाफ…

41 minutes ago

500 करोड़ के ट्रस्ट और पॉक्सो मामले के आरोपों पर घिरे सौरभ भारद्वाज, 10 अक्टूबर को आएगा कोर्ट का निर्णय

AAP नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा दर्ज आपराधिक मानहानि…

56 minutes ago