Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Patna : नीतीश कुमार पर सुशील मोदी ने कसा तंज, बोले- बिहार के सीएम की हैसियत मुंशी के बराबर हो गई है

देश में होने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को शिकस्त देने के लिए बिहार के सीएम नीतीश कुमार विपक्षी एकता को मजबूत करने में जुटे हुए हैं. जिसको लेकर पटना में 23 जून को विपक्षी दलों की एक महारैली होने वाली है.

सुशील कुमार मोदी, राज्यसभा सांसद

देश में होने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को शिकस्त देने के लिए बिहार के सीएम नीतीश कुमार विपक्षी एकता को मजबूत करने में जुटे हुए हैं. जिसको लेकर पटना में 23 जून को विपक्षी दलों की एक महारैली होने वाली है. जिसमें कयास लगाए जा रहे हैं कि विपक्ष के तमाम नेता एक साथ मंच पर दिखाई देंगे. पटना में होने वाली इस रैली को लेकर बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने नीतीश कुमार पर निशाना साधा है. सुशील कुमार मोदी नरेंद्र मोदी की सरकार के नौ वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में मोतिहारी ऑडिटोरियम में व्यापारी सम्मेलन को संबोधित किया.

पूर्व सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार की हैसियत अब सिर्फ एक मुंशी के बराबर हो गई है. मुंशी की तरह विपक्ष के नेताओं को रैली में शामिल होने के लिए फोन कर रहे हैं, लेकिन कोई नेता इनको स्वीकार नहीं कर रहा है. इसके अलावा पूर्व सीएम ने कहा कि देश के पीएम नरेंद्र मोदी तेली जाति से हैं . गृह मंत्री वैश्य समुदाय से आते हैं. सुशील कुमार मोदी ने कहा कि 2024 में एक बार फिर सबी लोग मिलकर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाएं.

इसके अलावा सुशील मोदी ने लोकसभा चुनाव में उम्मादवारों के नामों को लेकर कहा कि पूर्वी चंपारण लोकसभा सीट से राधामोहन सिंह बीजेपी के उम्मीदवार होंगे. गौरतलब है कि पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान राधामोहन सिंह ने कहा था कि ये उनका आखिरी चुनाव है, इसके बाद वो चुनाव नहीं लड़ेंगे. बीजेपी की गाइडलाइन है कि तय उम्र के बाद नेताओं को टिकट नहीं दिया जाएगा. जिससे युवाओं को भी आगे आने का मौका मिल सके.

यह भी पढ़ें- पटना की रैली से पहले विपक्षी एकता में आई दरार : मायावती ने शामिल होने से किया इनकार, जीतन राम मांझी को भी नहीं मिला न्योता

सुशील कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार पीएम मोदी से मुकाबला करते हैं, लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस, आरजेडी समेत जेडीयू का खाता तक नहीं खुलेगा. नीतीश कुमार देशभर के नेताओं को फोन करते कहते हैं रैली में आइएगा जरूर, ये तो पीए या मुंशी का काम कर रहे हैं. नीतीश कुमार को लगता है कि विपक्षी नेता उनकी बात मान लेंगे और रैली में दौड़े चले आएंगे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital