Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

पैगंबर पर टिप्पणी करने वाले BJP विधायक T Raja Singh का निलंबन रद्द, अब तेलंगाना विधानसभा चुनाव में ठोकेंगे ताल

राजा सिंह ने कहा कि उन्हें विश्वास था कि भाजपा उनका निलंबन रद्द कर देगी और उन्हें गोशामहल निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने देगी. उन्होंने भारत राष्ट्र समिति (BRS) या कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की किसी भी संभावना से इनकार कर दिया है.

T.Raja Singh

T.Raja Singh

T.Raja Singh: बीजेपी ने रविवार को तेलंगाना विधायक टी राजा सिंह का निलंबन रद्द कर दिया है. राजनीति के जानकारों का कहना है कि पार्टी ने आने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह फैसला लिया है. दरअसल, अगस्त 2022 में टी राजा सिंह को पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. इसके बाद पार्टी ने टी राजा को सस्पेंड कर दिया था.

बीजेपी ने जारी किया था कारण बताओ नोटिस

पार्टी की केंद्रीय अनुशासन समिति के सदस्य सचिव ओम पाठक ने एक अधिसूचना में कहा कि पार्टी की केंद्रीय अनुशासन समिति ने आपको कारण बताओ नोटिस जारी किया है. आपके उत्तर और उसमें दिए गए स्पष्टीकरण पर समिति द्वारा विचार किया गया है. आपके जवाब के आधार पर, समिति ने आपके निलंबन को तुरंत रद्द करने का फैसला किया है. ”

टी राजा सिंह ने एक्स, पर एक पोस्ट में पीएम मोदी, जेपी नड्डा, अमित शाह और अन्य भाजपा नेताओं को धन्यवाद दिया है. “संपूर्ण भाजपा परिवार और गोशामहल के लोगों को मेरा आभार. जय बीजेपी, विजय बीजेपी.”

यह भी पढ़ें: “कांग्रेस विधायक अडानी से पैसे लेकर उनका प्रचार कर रहे हैं”, निशिकांत दुबे बोले- राहुल जी मुंह में राम, बगल में छूरी

गोशामहल से टी राजा ठोकेंगे ताल

राजा सिंह ने कहा कि उन्हें विश्वास था कि भाजपा उनका निलंबन रद्द कर देगी और उन्हें गोशामहल निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने देगी. उन्होंने भारत राष्ट्र समिति (BRS) या कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की किसी भी संभावना से इनकार कर दिया है.

तेलंगाना में 30 नवंबर को एक ही चरण में चुनाव होने हैं, जबकि नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे. बताते चलें कि तेलंगाना विधायक टी राजा सिंह सांप्रदायिक आधार पर अपने विवादास्पद बयानों के लिए जाने जाते हैं. 2017 में, उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को रोकने का प्रयास करने वालों को “सिर काटने” की धमकी देने के आरोप में हैदराबाद पुलिस ने उन पर मामला दर्ज किया था.

बीजेपी ने तेलंगाना में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची रविवार (22 अक्टूबर) को जारी कर दी है. भाजपा की पहली सूची में तेलंगाना के पूर्व अध्यक्ष बंदी संजय कुमार सहित तीन लोकसभा सांसदों का नाम शामिल है. सूची में अब तक कुल 52 उम्मीदवारों के नाम हैं, जिनमें से पार्टी ने 12 महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है. इसके चुनाव समिति के प्रमुख इटेला राजेंदर को हुजूराबाद से मैदान में उतारा गया है, जिस सीट का प्रतिनिधित्व पूर्व बीआरएस नेता निवर्तमान विधानसभा में करते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital