Bharat Express DD Free Dish

स्वाति मालीवाल के साथ सीएम आवास के अंदर मारपीट, सांसद ने लगाए गंभीर आरोप, मौके पर पहुंची दिल्ली पुलिस

दिल्ली पुलिस से जुड़े सूत्रों का कहना है कि दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास से सुबह करीब 9 बजे एक फोन कॉल आया था. जिसमें फोन करने वाले ने खुद को स्वाति मालीवाल बताया.

स्वाति मालीवाल (फाइल फोटो)

स्वाति मालीवाल (फाइल फोटो)

आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल  से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. उन्होंने सोमवार (13 मई) को दिल्ली पुलिस को फोन करके खुद के साथ मारपीट होने का दावा किया, जिसके बाद दिल्ली पुलिस की एक टीम सीएम हाउस पहुंची.

दिल्ली पुलिस से जुड़े सूत्रों का कहना है कि दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास से सुबह करीब 9 बजे एक फोन कॉल आया था. जिसमें फोन करने वाले ने खुद को स्वाति मालीवाल बताया. उन्होंने दावा किया कि सीएम अरविंद केजरीवाल के पीएस विभव कुमार ने उनके साथ मारपीट की है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read