Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

तमिलनाडु में आधी रात बड़ा जेल ब्रेक! 17 कैदी फरार, तलाश में उतरीं 17 टीमें

Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के फरार होने से हड़कंप मच गया. एक कैदी गिरफ्तार, जबकि 16 की तलाश में 17 विशेष टीमें जुटी हैं. डिंडीगुल में 16 चेकपोस्ट बनाए गए हैं.

Tamil Nadu Jail Break news

तमिलनाडु के थेनी जेल से 17 कैदी फरार

तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के फरार होने की घटना ने पुलिस और जेल प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है. जानकारी के मुताबिक, कैदियों ने जेल कर्मचारियों पर अचानक हमला किया और मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए. घटना के बाद पुलिस ने तलाशी अभियान तेज कर दिया है. फरार कैदियों को पकड़ने के लिए 17 विशेष टीमों का गठन किया गया है. वहीं, एहतियात के तौर पर आसपास के जिलों में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

ऐसे हुए 17 कैदी फरार

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सभी 17 कैदी एक ही सेल में बंद थे. बताया जा रहा है कि कैदियों ने पहले से योजना बनाई थी. जब जेल कर्मचारियों को सेल के अंदर एक कैदी की तबीयत खराब होने की सूचना मिली और वे वहां पहुंचे, तो कैदियों ने अचानक उन पर हमला कर दिया.

इस हमले में जेल कर्मचारियों को चोटें आईं. इसी दौरान कैदियों ने सुरक्षा व्यवस्था को चकमा दिया और जेल से बाहर निकलकर फरार हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और जेल प्रशासन सक्रिय हो गए. अब यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कैदी किस रास्ते से भागे और उन्हें फरार होने में किन परिस्थितियों का फायदा मिला.

एक कैदी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी

घटना के बाद पुलिस ने फरार कैदियों की तलाश के लिए 17 विशेष टीमों को मैदान में उतारा है. अलग-अलग इलाकों में छापेमारी की जा रही है और संदिग्ध ठिकानों पर नजर रखी जा रही है. तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने एक कैदी को पकड़ लिया है, जबकि बाकी 16 की तलाश जारी है.

साउथ जोन के पुलिस महानिरीक्षक (IGP) विजयेंद्र बिदारी ने भी एक कैदी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है. पुलिस अब दूसरे फरार कैदियों तक पहुंचने के लिए आसपास के इलाकों में जांच कर रही है.

डिंडीगुल में 16 जगहों पर चेकपोस्ट

कैदियों के दूसरे जिलों में पहुंचने की आशंका को देखते हुए डिंडीगुल में 16 अलग-अलग स्थानों पर चेकपोस्ट बनाए गए हैं. जिले के पुलिस अधीक्षक एस. जयकुमार के मुताबिक, इन चेकपोस्ट पर आने-जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही है. पुलिस हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रख रही है, ताकि फरार कैदियों को जल्द पकड़ा जा सके.


ये भी पढ़ें: MLC Election Result: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों के नतीजों आज, जानें किसके सिर सजेगा ताज?


थेनी के अलावा मदुरै, डिंडीगुल और केरल के इडुक्की जिले की पुलिस को भी सतर्क कर दिया गया है. सभी संबंधित पुलिस अधिकारियों के साथ फरार कैदियों की तस्वीरें और पहचान से जुड़ी जानकारी साझा की गई है.

16 कैदियों की तलाश में जुटी पुलिस

फरार कैदियों की पहचान लिंगम, राजा सिंगंधर, करुप्पसामी, सिलंबरसन, तिरुपति, मेंजीसुंदरम, सबरी, पोन मुथु, निजांत, कार्तिक राजा, मुगिलन, सेल्वा, तरुण, राजकुमार, प्रवीण, मुथु इलंगो और राजुवीन के रूप में बताई गई है.

पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है और अलग-अलग टीमें लगातार तलाशी अभियान चला रही हैं. फिलहाल सबसे बड़ी चुनौती बाकी 16 कैदियों का पता लगाकर उन्हें दोबारा हिरासत में लेना है.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital