Vijay CM oath: 4 मई को तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजे आए. 234 सीटों वाली विधानसभा में टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी और 108 सीटें हासिल कीं. हालांकि बहुमत के लिए 118 सीटों की जरूरत थी. विजय ने दो सीटों पर जीत दर्ज की, लेकिन उन्हें एक सीट छोड़नी पड़ेगी. इस बीच डीएमके को 59 और एआईएडीएमके को 47 सीटें मिलीं.
चेन्नई, तमिलनाडु | TVK चीफ विजय आज तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। pic.twitter.com/1srN2G1is1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2026
कांग्रेस का पहला समर्थन
5 मई को विजय ने कांग्रेस से समर्थन मांगा. देर रात कांग्रेस ने डीएमके का साथ छोड़कर विजय को समर्थन देने का फैसला किया. कांग्रेस के पास 5 विधायक हैं और यह समर्थन विजय के लिए शुरुआती राहत साबित हुआ.
राज्यपाल से लगातार मुलाकातें
6 मई को विजय पहली बार लोक भवन पहुंचे और राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात की. उन्होंने सरकार बनाने का दावा पेश किया, लेकिन बहुमत का आंकड़ा पूरा न होने के कारण राज्यपाल ने अनुमति नहीं दी. अगले दिन यानी 7 मई को विजय ने फिर राज्यपाल से मुलाकात की, लेकिन स्थिति जस की तस रही.
CPI और CPI(M) का साथ
8 मई को दो-दो सीटों वाली CPI और CPI(M) ने विजय को समर्थन देने का ऐलान किया. इसके बाद विजय ने तीसरी बार राज्यपाल से मुलाकात की. हालांकि बहुमत का आंकड़ा अभी भी अधूरा था.
BREAKING: TVK Chief Thalapathy Vijay meets Governor Rajendra Vishwanath Arlekar and formally stakes claim to form the government in Tamil Nadu. pic.twitter.com/GiW2uGUkzA
— Actor Vijay Team (@ActorVijayTeam) May 8, 2026
वीसीके और IUML का ऐलान
9 मई को वीसीके और IUML ने विजय की टीवीके को समर्थन देने का निर्णय लिया. दोनों पार्टियों के पास दो-दो विधायक हैं. इस समर्थन के बाद विजय के पास कुल 120 विधायकों का साथ हो गया. चौथी बार राज्यपाल से मुलाकात कर विजय ने समर्थन पत्र सौंपा और सरकार बनाने का दावा पेश किया.
BREAKING: Tamil Nadu Governor Rajendra Arlekar appoints TVK chief C Joseph Vijay as Chief Minister of Tamil Nadu. pic.twitter.com/qvYAbxAL40
— Actor Vijay Team (@ActorVijayTeam) May 9, 2026
पांच पार्टियों का गठजोड़
टीवीके को कांग्रेस, CPI, CPI(M), VCK और IUML का समर्थन मिला है. इस गठजोड़ से विजय ने बहुमत का जादुई आंकड़ा पार कर लिया. अब उनके पास 120 विधायकों का समर्थन है, जबकि बहुमत के लिए 118 सीटें जरूरी थीं.
शपथ ग्रहण में देरी
विजय 7 मई को ही मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले थे. उन्होंने गवर्नर को पत्र लिखकर सुबह 11:30 बजे शपथ समारोह का अनुरोध किया था. लेकिन बहुमत न होने के कारण शपथ टल गई. इसके बाद 9 मई को नई तारीख तय हुई, लेकिन समर्थन अधूरा होने से शपथ फिर स्थगित हो गई.
आखिरकार 6वें दिन शपथ
अब विजय के पास बहुमत से ज्यादा समर्थन है. रविवार यानी 10 मई को विजय मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. चुनाव नतीजे आने के बाद 6वें दिन विजय तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बनेंगे.
ये भी पढ़ें-‘थलपति’ से तमिलनाडु की सियासत का सबसे पसंदीदा चेहरा बनने तक, जोसेफ विजय ने ‘TVK’ से ऐसे बनाया कीर्तिमान
आगे की राह
शपथ के बाद विजय को विधानसभा में बहुमत साबित करना होगा. चूंकि उनके पास 120 विधायकों का समर्थन है, इसलिए यह प्रक्रिया उनके लिए आसान होगी. विजय की यह जीत तमिलनाडु की राजनीति में नया अध्याय लिखेगी.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


