Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Tamilnadu Train Accident: तिरुवल्लूर में दो ट्रेनें आपस में टकराईं, 6 डिब्बे पटरी से उतरे, राहत-बचाव कार्य जारी

तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में बड़ा ट्रेन हादसा हो गया है. यहां पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी में टक्कर हो गई. ये टक्कर मैसूर-दरभंगा बागमती एक्सप्रेस और मालगाड़ी के बीच हुई है.

Train Accident

तमिलनाडु में बड़ा ट्रेन हादसा.

तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में बड़ा ट्रेन हादसा हो गया है. यहां पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी में टक्कर हो गई. ये टक्कर मैसूर-दरभंगा बागमती एक्सप्रेस और मालगाड़ी के बीच हुई है. कुछ डिब्बों में आग लगने की भी सूचना आ रही है. 6 कोच पटरी से उतर गए. मौके पर राहत बचाव कार्य तेजी के साथ चलाया जा रहा है. ये हादसा कावरापेट्टाई रेलवे स्टेशन के पास हुआ है.

जानकारी के मुताबिक रात 8 बजकर 30 मिनट पर तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में ट्रेन नंबर 12578 मैसूर-दरभंगा एक्सप्रेस के एक मालगाड़ी से टकराने के बाद दो डिब्बों में आग लग गई. इसके साथ ही कई डिब्बें डीरेल हो गए. कुछ यात्रियों के घायल होने की खबर है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital