Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

TCS कांड में ‘योगी मॉडल’ जैसा एक्शन! निदा खान को पनाह देने वाले AIMIM नेता के घर गरजा बुलडोजर

TCS Conversion Case में आरोपी को शरण देने के आरोप में AIMIM पार्षद अब्दुल मतीन पटेल के अवैध निर्माण ढहाए गए. महाराष्ट्र प्रशासन की इस कार्रवाई को ‘योगी मॉडल’ स्टाइल बुलडोजर एक्शन के तौर पर देखा जा रहा है…

TCS Conversion Case Bulldozer Action: नासिक के चर्चित टीसीएस (TCS) धर्मांतरण और यौन उत्पीड़न मामले (TCS Conversion Case) में महाराष्ट्र सरकार ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है. मुख्य आरोपी निदा खान को शरण देने के आरोपी AIMIM पार्षद अब्दुल मतीन पटेल के अवैध निर्माणों पर बुधवार को नगर निगम का बुलडोजर चला.

बता दें कि छत्रपति संभाजीनगर के कौसर पार्क स्थित मतीन के घर और ऑफिस को भारी पुलिस सुरक्षा के बीच ढहा दिया गया. इस कार्रवाई को सीधे तौर पर उत्तर प्रदेश के ‘योगी मॉडल’ की छाप माना जा रहा है, जहां अपराधियों और उनके संरक्षकों की अवैध संपत्तियों पर इसी तरह प्रहार किया जाता है.

बुलडोजर एक्शन की टाइमलाइन(TCS Case Bulldozer Action)

नगर निगम ने तीन दिन पहले ही मतीन पटेल को अवैध निर्माण को लेकर नोटिस जारी किया था. समय सीमा समाप्त होते ही बुधवार सुबह निगम की टीम बुलडोजर के साथ पहुंच गई. कार्रवाई से पहले ही पार्षद ने घर खाली कर दिया था. भारी पुलिस बल की मौजूदगी में मतीन के घर और कार्यालय के अवैध हिस्सों को ढहा दिया गया. प्रशासन ने साफ कर दिया है कि अपराध और अवैध निर्माण के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी.

निदा खान को ‘पनाह’ देने का आरोप

AIMIM नेता मतीन पटेल पर आरोप है कि उन्होंने नासिक की मुख्य आरोपी निदा खान को गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने घर में शरण दी थी. निदा को 7 मई को छत्रपति संभाजीनगर से ही गिरफ्तार किया गया था. इस मामले में नासिक पुलिस ने मतीन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 249 के तहत केस दर्ज किया है. पुलिस ने मतीन को हिरासत में लेकर लंबी पूछताछ भी की, जिसके बाद अब प्रशासन ने उनके अवैध साम्राज्य पर बुलडोजर चला दिया है.

यह भी पढ़ें: प्रतीक यादव के साथ बेडरूम में रात 2 बजे क्या हुआ? जिम पार्टनर का वो दावा जिसने पलट डाली अस्पताल की थ्योरी

TCS केस के बारे में? (TCS Conversion Case)

यह पूरा मामला (TCS Conversion Case) तब शुरू हुआ जब नासिक स्थित TCS ऑफिस की महिला कर्मचारियों ने यौन शोषण और धार्मिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए. निदा खान पर आरोप है कि उसने ऑफिस के भीतर एक ‘इकोसिस्टम’ बना रखा था, जहां महिला कर्मचारियों को नमाज पढ़ने, मांसाहार करने और इस्लामिक परंपराओं के अनुसार कपड़े पहनने के लिए मजबूर किया जाता था. SIT अब तक छेड़छाड़ और उत्पीड़न के 9 मामलों की जांच कर रही है, जिसने पूरे महाराष्ट्र की राजनीति में उबाल ला दिया है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital