Bharat Express DD Free Dish

नासिक में TCS ऑफिस धर्मांतरण और यौन उत्पीड़न केस, जांच में नए खुलासे

महाराष्ट्र के नासिक में TCS ऑफिस में महिला कर्मचारियों के धर्मांतरण और यौन उत्पीड़न मामले की जांच के लिए पुलिस ने 40 दिन का अंडरकवर ऑपरेशन चलाया. महिला अधिकारियों ने हाउसकीपिंग स्टाफ बनकर अंदरूनी हालात का पता लगाया.

महाराष्ट्र के नासिक में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के ऑफिस में महिला कर्मचारियों के जबरन धर्मांतरण और यौन उत्पीड़न मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे चौंकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं. शुरुआती शिकायत के बाद पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया और गुप्त जांच शुरू की.

अंडरकवर ऑपरेशन

नासिक पुलिस और स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने ऑफिस के अंदर की सच्चाई जानने के लिए अंडरकवर ऑपरेशन चलाया. इसके तहत एक महिला अधिकारी और कई पुलिसकर्मियों को हाउसकीपिंग स्टाफ का भेष देकर ऑफिस में तैनात किया गया.

40 दिन की गुप्त पड़ताल

फरवरी में शिकायत आने के बाद करीब 40 दिनों तक यह ऑपरेशन चला. महिला पुलिसकर्मी सफाई और रखरखाव स्टाफ बनकर ऑफिस के अलग-अलग फ्लोर और प्रतिबंधित जगहों तक पहुंचीं. इस दौरान उन्होंने रोज़मर्रा की बातचीत, माहौल और वरिष्ठ टीम लीडरों के व्यवहार पर नजर रखी.

निजी बैठकों पर निगरानी

गुप्त टीम ने खासतौर पर निजी मीटिंग्स और अनौपचारिक समारोहों पर ध्यान दिया. जांच में सामने आया कि कर्मचारियों पर धार्मिक रीति-रिवाजों का पालन करने का दबाव बनाया जा रहा था और महिला कर्मचारियों को यौन उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा था.

ये भी पढ़ें-बंगाल में अमित शाह की ‘नाइट शिफ्ट’ से उड़ी ममता दीदी की नींद! 5 इलाकों में खूंटा गाड़कर बैठे शाह; जानें क्या है ‘चाणक्य’ का वो गुप्त प्लान?

पुलिस की पुष्टि

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस ऑपरेशन से आरोपों की पुष्टि हुई है. अब आगे की कार्रवाई के लिए सबूत जुटाए जा रहे हैं ताकि दोषियों को सख्त सजा दी जा सके.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read