Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Land For Job Scam: तेजस्वी यादव की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई आज, CBI के समन को दी चुनौती

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव पर आरोप है कि रेल मंत्री रहते हुए उन्होंने पटना के 12 लोगों को ग्रुप डी में चुपके से नौकरी दी और उनसे अपने परिवार के लोगों के नाम पटना में जमीनें लिखवा लीं.

Land For Job Scam

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (फाइल फोटो)

Edited by Nitish Pandey

Land For Job Scam: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में आज सुनवाई होनी है. उन्होंने लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में सीबीआई के समन खिलाफ कोर्ट में चुनौती दी है. याचिका में तेजस्वी यादव ने सीबीआई के समन को रद्द करने की मांग की है. बता दें कि सीबीआई ने बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को तीन बार पूछताछ के लिए समन भेज चुकी है, लेकिन वो एक भी बार हाजिर नहीं हुए हैं.

उन्होंने याचिका में कहा कि जब वो पटना में रह रहे हैं तो सीबीआई उन्हें दिल्ली में समन जारी कर रही है. सीआरपीसी की धारा 160 के तहत नोटिस केवल स्थानीय अधिकार क्षेत्र में ही जारी किया जा सकता है.

याचिका के मुताबिक, सीबीआई तेजस्वी को दिल्ली में पेश होने के लिए नोटिस जारी कर कानून का उल्लंघन कर रही है. याचिका में सीबीआई से बिहार विधानसभा सत्र के खत्म होने तक का समय मांगा गया है. तेजस्वी ने कहा कि तीन बार वो सीबीआई से ये अनुरोध कर चुके हैं.

ये भी पढ़ें: Land For Job Scam: जमीन के बदले नौकरी के मामले में लालू, राबड़ी और मीसा भारती को मिली जमानत, CBI ने नहीं किया विरोध

जानिए क्या है लैंड फॉर जॉब स्कैम?

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव पर आरोप है कि रेल मंत्री रहते हुए उन्होंने पटना के 12 लोगों को ग्रुप डी में चुपके से नौकरी दी और उनसे अपने परिवार के लोगों के नाम पटना में जमीनें लिखवा लीं. जांच के दौरान सीबीआई ने दावा किया है कि लालू की पत्नी और राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती और हेमा यादव के नाम रजिस्ट्री कराई गई और जमीन की मामूली कीमत नकद में चुकाई गई.

2021 में सीबीआई ने शुरू की जांच

पूरा मामला 2004 से 2009 के बीच का है. सीबीआई ने इस मामले में 2021 में प्रारंभिक जांच शुरू की थी. सीबीआई को जांच में कई उदाहरण मिले, जहां उम्मीदवारों को कथित तौर पर नौकरी दी गई, जब उनके परिवार के सदस्यों ने लालू के परिवार सदस्यों को अपनी जमीन की रजिस्ट्री की.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital