Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

सूखते नारियल पेड़ों पर पवन कल्याण के बयान के बाद बवाल, मंत्री की चेतावनी- ‘माफी नहीं मांगी तो तेलंगाना में फिल्में रिलीज नहीं होने देंगे’

तेलंगाना के सिनेमेटोग्राफी मंत्री कोमटिरेड्डी वेंकट रेड्डी ने मंगलवार (2 दिसंबर) को कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि यदि पवन कल्याण अपने “तेलंगाना के खिलाफ अपमानजनक” बयान पर माफी नहीं मांगते हैं, तो राज्य में उनकी फिल्मों की रिलीज रोक दी जाएगी.

Pawan Kalyan Telangana

तेलंगाना राज्य में सूखते नारियल पेड़ों को लेकर दिए बयान के बाद आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और एक्टर पवन कल्याण (Pawan Kalyan) के बयान पर विवाद और गहरा गया है. मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी सरकार में तेलंगाना के सिनेमेटोग्राफी मंत्री कोमटिरेड्डी वेंकट रेड्डी ने मंगलवार (2 दिसंबर) को कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि यदि पवन कल्याण अपने “तेलंगाना के खिलाफ अपमानजनक” बयान पर माफी नहीं मांगते हैं, तो राज्य में उनकी फिल्मों की रिलीज रोक दी जाएगी.

मीडिया से बात करते हुए मंत्री वेंकट रेड्डी ने कहा कि पवन कल्याण की किसी भी फिल्म को थिएटर्स में तभी दिखाया जाएगा, जब वह बिना शर्त माफी मांगेंगे.

वेंकट रेड्डी ने कहा,


अगर पवन कल्याण माफी मांगते हैं तो उनकी फिल्में कम से कम दो दिन चल जाएंगी, लेकिन अगर माफी नहीं मांगी तो तेलंगाना में कहीं भी फिल्म रिलीज नहीं होगी. मैं यह बात सिनेमेटोग्राफी मंत्री के तौर पर कह रहा हूं.

इसके अलावा वेंकट रेड्डी ने यह भी स्पष्ट किया कि यह मामला मेगास्टार चिरंजीवी से जुड़ा नहीं है. उन्होंने कहा कि चिरंजीवी बेहद शांत स्वभाव के व्यक्ति हैं और विवादों से दूर रहते हैं. मुद्दा केवल पवन कल्याण का है. सिनेमेटोग्राफी मंत्री ने कहा कि पवन कल्याण राजनीति में नए हैं और उपमुख्यमंत्री बनने के बाद से लगातार विवादित बयान दे रहे हैं.

पवन कल्याण ने क्या कहा था ?

तेलंगाना के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बयान देते हुए पवन कल्याण ने कोनसीमा क्षेत्र में सूखते नारियल के पेड़ों को “बुरी नजर” का असर बताया था. माना जा रहा है कि उन्होंने यह टिप्पणी राज्य पुनर्गठन की ओर इशारा करते हुए की थी. उनके इस बयान से तेलंगाना के नेताओं में कड़ी नाराजगी देखी गई.

पशुपालन मंत्री वक्काटि श्रीहरि ने कहा कि पवन कल्याण तेलंगाना के शानदार विकास को “पचा नहीं पा रहे” हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि उपमुख्यमंत्री राजनीतिक फायदे के लिए ऐसे बयान दे रहे हैं और उन्हें तुरंत अपने शब्द वापस लेने चाहिए.

कांग्रेस विधायक जे. अनिरुद्ध रेड्डी ने भी पवन कल्याण से बिना शर्त माफी की मांग की. उन्होंने कहा, “अगर तेलंगाना ने गोदावरी और कोनसीमा पर बुरी नजर डाली है, तो पवन कल्याण हैदराबाद में क्यों रह रहे हैं?” उन्होंने चुनौती दी कि पवन कल्याण अपनी हैदराबाद की संपत्तियां बेचकर विजयवाड़ा चले जाएं.


ये भी पढ़ें: रणवीर सिंह ने नहीं माना ऋषभ शेट्टी का इशारा, चामुंडा देवी की एक्ट का मजाक उड़ाने पर ट्रोल हुए; अब मांगी पब्लिक से माफी


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital

Latest