Bharat Express DD Free Dish

मुंबई में खुला Tesla का शोरूम, जाने क्या होगी कार की कीमत?

आप जानकर चौंक जाएंगे भारत (India) दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऑटो मार्केट बन गया है. इसी रफ्तार को देखते हुए एलन मस्क की कंपनी टेस्ला ने भारत में दस्तक दी है.

मुंबई में खुला Tesla का शोरूम, जाने क्या होगी कीमत? - भारत एक्सप्रेस

Tesla India, Elon Musk, electric vehicles, Model Y, import tax, EV policy India, Tesla showroom Mumbai, auto market India, Tesla launch India, import duty reduction, BKC Tesla.

आप जानकर चौंक जाएंगे भारत (India) दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऑटो मार्केट बन गया है. वहीं अब इलेक्ट्रिक गाड़ियां (Electric Car) भी तेजी से बिक रही हैं. इसी रफ्तार को देखते हुए एलन मस्क की कंपनी टेस्ला ने भारत में दस्तक दी है. मुंबई के बीकेसी (Bombay-Kurla Complex) में टेस्ला कंपनी का पहला शोरूम खुल चुका है.

भारत में इंपोर्ट

टेस्ला ने हाल ही में चीन और अमेरिका से करीब 10 लाख डॉलर की गाड़ियां, चार्जर और एक्सेसरीज़ भारत में इम्पोर्ट की हैं, जिनमें उनकी बेस्ट सेलिंग Model Y की 6 यूनिट्स शामिल हैं.

कितनी होगी किमत ?

Model Y एक स्टाइलिश और फीचर-फुल इलेक्ट्रिक SUV है. इसकी बेस कीमत 27 लाख रुपये के आसपास है. भारत में भारी इम्पोर्ट ड्यूटी और टैक्स होने के कारण इसकी कीमत लगभग 48 लाख रुपये तक जा सकती है.

इम्पोर्ट टैक्स पर मस्क की नाराज़गी

एलन मस्क पहले भी भारत के इम्पोर्ट टैक्स (Import Tax) पर नाराज़गी जताई थी. हालांकि, मार्च 2024 में सरकार ने नई EV नीति लाई, जिसके बाद महंगे इलेक्ट्रिक गाड़ियां पर टैक्स घटाकर 15% किया गया है. इसी वजह से अब टेस्ला ने मुंबई और दिल्ली में रिटेल ऑपरेशन शुरू किया है.

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read