देश

WFI के चुनाव पर अभी भी जारी रहेगी रोक, Supreme Court ने हाई कोर्ट के आदेश पर हस्तक्षेप करने से किया इनकार

Wrestling Federation of India: सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के चुनाव पर रोक लगाने के पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट (Punjab and Haryana HC) के फैसले में हस्तक्षेप करने से मंगलवार को इनकार कर दिया. जज अभय एस ओका और जज पंकज मित्तल की पीठ ने याचिकाकर्ता आंध्र प्रदेश एमेच्योर कुश्ती संघ से अपनी शिकायतें लेकर हाई कोर्ट का रुख करने को कहा है. सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने कहा कि, ‘‘हमें इस पर सुनवाई क्यों करनी चाहिए ? आप हाई कोर्ट जाइए”.

आखिर में कोर्ट ने कहा कि हम इस विशेष अनुमति याचिका पर सुनवाई करने से इनकार करते हैं. सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद भारतीय कुश्ती महासंघ के चुनाव रोक बरकरार रहेगी. बता दें कि अंतरिम रोक हटाने के लिए अर्जी दायर करने के बजाए याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट आने का फैसला किया था.

यह भी पढ़ें- केंद्र सरकार ने SC में दोबारा दाखिल किया हलफनामा, कहा- गलती से शामिल हुआ था पैरा-5, जनगणना को लेकर कही थी ये बात…

हाई कोर्ट ने 25 सितंबर तक मामले की सुनवाई स्थगित की है

सुप्रीम कोर्ट आंध्र प्रदेश एमेच्योर कुश्ती संघ की हाई कोर्ट के 11 अगस्त को दिए आदेश के खिलाफ याचिका पर सुनवाई कर रहा था. बता दें कि हरियाणा कुश्ती संघ (HWA) द्वारा दायर एक याचिका के बाद पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने 11 अगस्त को WFI चुनावों पर रोक लगाने का आदेश दिया था. वहीं अब पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के चुनाव पर रोक जारी रखते हुए मामले की सुनवाई 25 सितंबर तक स्थगित कर दी है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

अजमेर में खाकी और काले कोट की भिड़ंत! फिक CO पर वकील को थप्पड़ मारने का आरोप, VIDEO VIRAL

अजमेर के किशनगढ़ में पार्किंग को लेकर ट्रैफिक सीओ अंजू यादव और वकील बाबूलाल बागरिया…

23 minutes ago

हरिकेन इसायस की अमेरिका में एंट्री: तेज हवाओं और भारी बारिश से जनजीवन ठप

अमेरिका के फ्लोरिडा और अलबामा में हरिकेन 'इसायस' ने भारी तबाही मचाई है, जिससे 7…

44 minutes ago

गर्लफ्रेंड के घर ही डाल दिया डाका, सरपंच चुनाव लड़ने के लिए जोधपुर के युवक ने उड़ाया सोना-नकदी

MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore) से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने…

45 minutes ago

ममता बनर्जी के बाद केजरीवाल हिरासत में, 45 मेट्रो स्टेशन बंद; 2 हजार प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई

Delhi Protest News Kejriwal Detained: दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के बीच ममता बनर्जी के बाद…

49 minutes ago

क्या जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शन से पहले सड़क पर जानबूझकर फैलाया गया कूड़ा? जानिए वायरल वीडियो का सच

CJP द्वारा CEC आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन के ऐलान…

1 hour ago

‘वोट दो, दुल्हन लो’; राजस्थान में सरपंच उम्मीदवार का अनोखा वादा, बारात के लिए ट्रेन चलाने तक की गारंटी

Rajasthan Panchayat Election: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सरपंच पद की उम्मीदवार अनीता सैनी का…

2 hours ago