Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Bihar News: बिहार के बुजूर्गों की बल्ले-बल्ले! 1 करोड़ 11 लाख के खाते में भेजे गए 1227.27 करोड़ रुपए

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को ‘सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना’ के तहत 1 करोड़ 11 लाख से अधिक लाभार्थियों के खातों में 1227.27 करोड़ रुपए की पेंशन राशि ट्रांसफर की.

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने शुक्रवार को ‘सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना’ के तहत 1 करोड़ 11 लाख से अधिक लाभार्थियों के खातों में 1227.27 करोड़ रुपए की पेंशन राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए ट्रांसफर की. बिहार सरकार (Bihar Government) के इस फैसले पर जमुई में लाभार्थियों ने खुशी जाहिर की. लाभार्थी महिलाओं ने पेंशन राशि को बढ़ाए जाने के लिए बिहार सरकार का आभार जताया.

लाभार्थियों ने जताया आभार

लाभार्थी प्रमिला देवी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि मैं प्रधानमंत्री मोदी (Prime Minister Modi) और बिहार सरकार का आभार जताती हूं, जिन्होंने पेंशन की राशि बढ़ाई और इसके मिलने से हमें आर्थिक रूप से लाभ होगा. हम सरकार के फैसले से बहुत खुश हैं. वहीं मंजू देवी ने कहा कि पेंशन बढ़ाए जाने के इस निर्णय के लिए मैं पीएम मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र और सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली बिहार सरकार का आभार जताती हूं. इस राशि के बढ़ने से हमें काफी लाभ होगा और अपनी जरूरतों को पूरा कर पाएंगे.

एक अन्य लाभार्थी जसोला देवी ने कहा कि यह सरकार का अच्छा कदम है कि उन्होंने पेंशन राशि को बढ़ाया. सरकार हमारे हित में फैसले लेती रहे और इस पैसे से हमें दवाइयां खरीदने में आसानी होगी. एक और लाभार्थी ने पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार की तारीफ की. उन्होंने कहा कि पेंशन की राशि को बढ़ाए जाने के फैसले से मैं काफी खुश हूं.

लाभार्थियों को मिल रहा लाभ- रत्नेश सदा

प्रभारी मंत्री रत्नेश सदा ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को डीबीटी के माध्यम से सभी लाभार्थियों के खाते में 1,100 रुपए ट्रांसफर किए हैं. मेरा मानना है कि इस राशि के बढ़ने से न केवल लाभार्थियों को आर्थिक तौर पर फायदा होगा, बल्कि इससे उन्हें अपनी जरूरतों को पूरा करने में भी मदद मिलेगी. बिहार सरकार लोगों के हित में कई योजनाएं चला रही है, जिससे लाभार्थियों को लाभ मिल रहा है. बिहार के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है.

प्रधानमंत्री जन धन योजना पर पीएम को आभार

उधर, वैशाली में एक लाभार्थी ने ‘प्रधानमंत्री जन धन योजना’ से मिले लाभ पर खुशी जाहिर की है. लाभार्थी ने आईएएनएस से बातचीत में बताया कि मैंने इस योजना के माध्यम से अपना बैंक खाता खुलवाया था. बाद में मुझे 1,500 रुपए भी मिले. मैं इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त करती हूं.
-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital