Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Bharat Express Urja Summit: आज शाम 4 बजे से मुंबई में सजेगा ऊर्जा समिट का महामंच, शामिल होंगे ये मेहमान, देखें लिस्ट

Bharat Express Urja Summit: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क आज (7 अगस्त) मुंबई में Urja Summit का आयोजन करने जा रहा है.

Bharat Express Urja Summit

आज सजेगा Urja Summit का महामंच.

Bharat Express Urja Summit: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क आज (7 अगस्त) मुंबई में Urja Summit का आयोजन करने जा रहा है, जिसमें महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. इसके अलावा ऊर्जा विभाग की कई दिग्गज हस्तियां भी कार्यक्रम में शामिल होंगी.

कार्यक्रम की शुरुआत भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, सीएमडी और एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय के स्वागत भाषण से होगी.

भारत एक्सप्रेस ऊर्जा समिट के इस मंच पर सत्ता और विपक्ष के साथ ही प्रमुख नौकरशाहों, उद्योग विशेषज्ञों और इस क्षेत्र से जुड़े प्रमुख हितधारकों को एक मंच पर लाकर महाराष्ट्र की बढ़ती ऊर्जा जरूरतों और उसे पूरा करने के लिए उठाए जा रहे प्रभावी कदमों के बारे में चर्चा करेगा. ऊर्जा समिट का आयोजन आज शाम 4 बजे से होगा.

ये हस्तियां होंगी शामिल

1. देवेंद्र फडणवीस, उप-मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र

2. आभा शुक्ला, ऊर्जा सचिव, महाराष्ट्र सरकार

3. बृजेश सिंह, प्रिंसिपल सेक्रेटरी, मुख्यमंत्री कार्यालय

4. लोकेश चंद्रा, मुख्य प्रबंध निदेशक, डिस्कॉम

5. दीपेंद्र सिंह कुशवाह, कमिश्नर, उद्योग

6. रूबल अग्रवाल, प्रबंध निदेशक, मुंबई मेट्रो

7. विश्वास पाठक, निदेशक, महाराष्ट्र विद्युत मंडल

8. अरविंद भाडीकर, निदेशक, डिस्कॉम

9. संजीव जायसवाल, सीईओ, म्हाडा

10. एके मित्तल, सदस्य, रेलवे बोर्ड (रि)

11. पी. अनबलगन, मुख्य प्रबंध निदेशक, जेनको

12. कादंबरी बलकवडे, महानिदेशक, महाराष्ट्र ऊर्जा विकास अभिकरण

13. राहुल अग्रवाल, निदेशक, रोटोसोल

14. जय किशन बजाज, निदेशक, पीवी पावरटेक

15. संजय मुरूडकर, निदेशक, जेनको

16. सतीश चौहान, निदेशक, ट्रांस्को

17. संजीव कुमार, मुख्य प्रबंध निदेशक, ट्रांस्को

इन लोगों का होगा सम्मान

भारत एक्सप्रेस ऊर्जा समिट में कुछ लोगों का सम्मान भी किया जाएगा. इसमें अक्षय आनंद (बिजनेसमैन), जतिन कपूर (बिजनेसमैन), मानव सूरी (बिजनेसमैन), आचार्य पवन त्रिपाठी और आशीष शेलार शामिल हैं.

महाराष्ट्र बिजली का सबसे बड़ा उत्पादक

बता दें कि महाराष्ट्र भारत में बिजली का सबसे बड़ा उत्पादक और उपभोक्ता है. ग्रामीण विद्युतीकरण, नवीकरणीय ऊर्जा विकास, क्षमता वृद्धि और नियामक संस्थान निर्माण में महाराष्ट्र को व्यापक रूप से बिजली क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में से एक के रूप में जाना जाता है. हालांकि ऊर्जा के क्षेत्र में सरकार की ओर से किए जा रहे तमाम प्रयासों के बावजूद कई चुनौतियों का सामना प्रदेश कर रहा है.

सरकार किसानों के लिए मुफ्त बिजली, मुख्यमंत्री सौर कृषि वाहिनी योजना 2.0, लोगों के लिए कम टैरिफ, किसानों और MSME के लिए सब्सिडी जैसी योजनाओं के अलावा सरकार अलग-अलग उपभोक्ताओं की जरूरतों को ध्यान में रखकर काम कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital