होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
बारात में जमकर चले लात-घूसे (फोटो ट्विटर)
Baghpat: उत्तर प्रदेश के बागपत में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां शादी के दौरान बारातियों और दूसरे पक्ष के लोगों में जमकर लात-घूसे चले. लोग अपने घरों से लाठी-डंडे लेकर एक दूसरे को पीटने लगे. जब मामला बढ़ गया तो पुलिस मौके पर पहुंची और उसने भी लाठियां बरसानी शुरु कर दी. वहीं जिस वजह से शादी में झगड़ा हुआ वो काफी दिलचस्प है.
दरअसल, बाराती और दूसरे पक्ष के लोगों में झगड़ा इसलिए हुआ था क्योंकि शादी में दूल्हे के फूफा को पनीर नहीं मिला. इसके बाद डीजे पर हुआ विवाद भी पूरे झगड़े की वजह बन गया.
बागपत की इस बारात में मचे बवाल का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. लोग इस वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं. क्योंकि मामला दूल्हे के फूफा के नाराज होने से जुड़ा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि घराती और बाराती पक्ष में जमकर चले लाठी डंडे और बेल्ट से मारपीट हो रही है. इस झगड़े में तो एक शख्स के कपड़े तक फट गए और वो ऐसी ही वीडियो में थप्पड़ मारपीट करता हुआ दिख रहा है.
बताया जा रहा है कि ये बारात गुराना गांव से बागपत आई थी, जब दूल्हे के फूफा और अन्य रिश्तेदार खाना खाने पहुंचे तो उन्हें वहां पनीर नहीं मिला, इसके बाद विवाद शुरू हो गया. ये विवाद चल ही रहा था कि डीजे पर गाना न बजाने को लेकर भी झगड़ा शुरू हो गया. इस पूरे मामले के बाद हाथापाई शुरू हो गई और फिर थोड़ी देर में लोगों ने एक दूसरे पर लाठी डंडे बरसाना शुरू कर दिया. मौके से पुलिस से कई लोगों को हिरासत में लिया है. पुलिस का कहना है कि मामले में एक्शन लिया गया है और जांच करके आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
Diya Mirza Video Controversy: मुंबई में सार्वजनिक सड़कों पर पटाखे न फोड़ने की अपील करने…
Agra News: आगरा में 15 साल बाद जन्मे दो महीने के बच्चे की टीकाकरण के…
स्वाधीनता सेनानी, भारतीय सशस्त्र क्रांति के जनक वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती के अवसर पर…
Aaj Ka Rashifal Tula Rashi: तुला राशि वालों के लिए 3 नवंबर का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi: कुंभ राशि के जातकों को आज कारोबार में पूंजी की…
Aaj Ka Rashifal Meen Rashi: मीन राशि के जातकों को आज कारोबार में तकनीकी खराबी…