Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

PM के मोरबी पहुंचने से पहले रातों रात अस्पताल का हो गया मेकओवर, शुरू है लानत-मलानत का सिलसिला

अस्पताल में शुरु लीपापोती का काम

पीएम मोदी के दौरे से पहले अस्पताल की तस्वीर बदलने की कोशिश

गुजरात के मोरबी में हुए भयाभह घटना से हर कोई आहत है. लगातार मौत का आंकड़ा इसमें बढ़ता जा रहा है. मोरबी घटना में मरने वालों की संख्या 141 पहुंच गई है. साथ ही कई लोगों की हालत अभी भी गंभीर है. बता दें घायलों को मोरबी के सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है. जहां आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचेंगे. लेकिन इसी बीच कई ऐसी तस्वीरें सामने आई है. जिससे हर कोई हैरान हो गया. या यूं कहे कि सिविल अस्पताल की प्रधानमंत्री के दौरे से पहले पोल खुल गई. पीएम मोदी के दौरे से पहले अस्पताल में रंग रोगन शुरु हो गया. अस्पताल का फिर से रिनोवेशन का काम शुरु हो गया.

विपक्ष ने की तीखी आलोचना

प्रधानमंत्री के दौरे से पहले अस्पताल की इन तस्वीरों को विपक्ष ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सरकार की कड़ी आलोचना की. बता दें विपक्ष ने अस्पताल में देर रात पेंटिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जारी कर बीजेपी पर जोरदार हमला बोला. कांग्रेस ने इसे त्रासदी का इवेंट कहा तो आम आदमी पार्टी ने इसे बीजेपी के फोटोशूट से पहले की तैयारी करार दिया.

अस्पताल की तस्वीर बदलने की कोशिश

बता दें कि सिविल अस्पताल की कुछ दीवारों और छत के कुछ हिस्सों को दोबारा पेन्ट किया गया है. और नए वॉटर कूलर लगाए गए. दो वॉर्डों में बिस्तरों की चादरें भी बदली गईं. जहा कई लोग अस्पताल में भर्ती है वहां देर रात कई लोगों को पूरे परिसर में झाड़ू लगाते भी देखा गया. क्षतिग्रस्त दीवारें और पुराने कूलर की हालात अस्पताल की असली हकीकत बयान कर रही थी.

कांग्रेस ने कैसे ट्वीट कर साधा निशाना

कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा, ”त्रासदी का इवेंट, कल PM मोदी मोरबी के सिविल अस्पताल जाएंगे. उससे पहले वहां रंगाई-पुताई का काम चल रहा है. चमचमाती टाइल्स लगाई जा रही हैं. PM मोदी की तस्वीर में कोई कमी न रहे, इसका सारा प्रबंध हो रहा है. इन्हें शर्म नहीं आती! इतने लोग मर गए और ये इवेंटबाजी में लगे हैं”

आप ने भी ट्वीट कर साधा निशाना

आप ने ट्वीट कर बीजेपी पर लीपापोती करने का आरोप लगाया और लिखा, ”Morbi Civil Hospital में रातों रात रंग-पुताई की जा रही है ताकि कल PM Modi के Photoshoot में घटिया बिल्डिंग की पोल ना खुल जाए 141 लोग मर चुके हैं, सैकड़ों लोग लापता हैं, असली दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई लेकिन भाजपाइयों को फोटोशूट करके लीपापोती की पड़ी है”

मोरबी पुल ढहने की घटना के बाद पीएम मोदी ने उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की और अधिकारियों से त्रासदी से प्रभावित लोगों की हर संभव मदद करने को कहा है. दुर्घटनास्थल पर शुरू किए गए राहत और बचाव कार्यों के बारे में प्रधानमंत्री को जानकारी दी गई और त्रासदी से संबंधित सभी पहलुओं पर चर्चा की गई.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital