होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
जोशीमठ में जमीन में आई दरार (फोटो ट्विटर)
Joshimath: उत्तराखंड के जोशीमठ में भूधंसाव की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है. लोग घरों के बाहर आने को मजबूर हो गए हैं. घरों की दीवारों में दरार पड़ रही हैं, सड़कें टूट रही हैं. इसके साथ ही जमीन फाड़कर पानी बाहर निकल रहा है. इसी संकट के बीच विशेषज्ञों ने इस पर चिंता जताई है. विशेषज्ञों के मुताबिक, जोशीमठ तो बस अभी शुरुआत है. वहीं जोशीमठ में भारी संख्या में पर्यटक आते हैं. बीते साल 2022 में उत्तराखंड में करीब 10 करोड़ पर्यटक पहुंचे हैं. जो वाकई में चौंकाने वाला है. आंकड़ों के मुताबिक 2017 में यहां पर्यटक पहुंचने की संख्या 2.4 लाख थी, जबकि 2019 में ये बढ़कर 4.9 लाख पहुंच गई थी.
जोशीमठ में पर्यटकों की बढ़ती जनसंख्या भी चिंता का विषय बनी हुई है. सरकार की तरफ से इस आपदाग्रस्त क्षेत्र घोषित किया जा चुका है. जिसके बाद अब सरकार की तरफ से जोशीमठ बचाने के कई कदम उठाने शुरु कर दिए गए हैं.
एक रिपोर्ट में बताया गया कि साल 2022 में करीब 5 करोड़ पर्यटक, 3.8 करोड़ कांवड़ यात्री और 45 लाख चार धाम के श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंचे थे. पर्यटन के लिहाज से साल 2022 सबसे बेहतरीन रहा. हालांकि इतनी बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने से कई सवाल भी खड़े हुए हैं. रिपोर्ट के अनुसार, 2017 में 24 लाख श्रद्धालुओं ने चारधाम यात्रा से जुड़े शहरों में अपनी दस्तक दी थी. वहीं, 2022 में ये आंकड़ा बढ़कर लगभग दोगुना होकर 45 लाख तक पहुंच गया.
रिपोर्ट के मुताबिक, एक विशेषज्ञ ने कहा कि जोशमठ तो शुरुआत है. हमें जोशीमठ के अनुभवों से सीखने की जरूरत है. उन्होंने बताया कि पहाड़ी इलाकों का एक वैज्ञानिक शोध होना चाहिए. जिससे भविष्य में होने वाली ऐसी घटनाओं से बचा जा सके. हमें पर्यटकों और स्थानीय निवासियों के हिसाब से होने वाली भीड़ को सहन करने की क्षमता के बारे में जानकारी निकालने की जरूरत है.
ये भी पढ़ें- Bihar: ‘मर्द तो रोज करता ही रहता है…’ प्रजनन दर पर सीएम नीतीश कुमार के बयान पर बवाल, बीजेपी ने कहा- मांफी मांगें
विशेषज्ञ ने आगे कहा कि ये मुद्दा 1976 में उठाया गया था. लेकिन किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया. इसलिए मुझे ये घटनाएं चौंकाती नहीं हैं. उन्होंने बताया कि जोशीमठ के नीचे नदी बह रही है. इस पर किसी ने ध्यान नहीं दिया और किसी को कोई फर्क नहीं पड़ा. उसके बावजूद भी विकास को गति दी जाती रही. विशेषज्ञ ने जोर देते हुए कहा हमें पर्यावरण और अपने बच्चों के भविष्य के लिए और गंभीर होना होगा.
Swami Govind Dev Giri wishes Amit Shah birthday: गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर…
पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…
Chandauli Double Murder: चंदौली के धीना थाना क्षेत्र में दो युवकों के शव बोरे में…
Kashi Sanskriti Sansad Sunil Deodhar Swami Jitendranand: काशी में 3, 4 और 5 नवंबर को…
15th All India Police Archery Championship Ranchi Santosh Gangwar: रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में…
तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…