Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

ट्रेन में गूंजी किलकारी, महिला ने चलती Train में दिया बच्चे को जन्म, अन्य महिलाओं की मदद से कराया गया प्रसव

UP News: महिला ट्रेन में सफर कर रही थी, तो उसको अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई, ऐसे में महिला के परिवार को समझ नहीं आया कि अब क्‍या किया जाए. ऐसे में ट्रेन में सफर कर रहीं अन्य महिलाएं देवदूत बनकर आई.

Indian Railway

भारतीय रेल (फाइल फोटो)

Hardoi News: उत्तरप्रदेश में एक महिला ने चलती हुई एक्सप्रेस ट्रेन में अपने बच्चे को जन्म दिया है. ट्रेन अपनी रफ्तार से अपने रास्ते पर जा रही थी कि तभी उस दौरान एक बच्चे की किलकारी गूंजती है. दरअसल, चलती ट्रेन में महिला को प्रसव की पीड़ा हुई थी. लेकिन आस-पास कोई अस्पताल नहीं था और ट्रेन अपनी रफ्तार से चलती रही. जिसकी वजह से ट्रेन में मौजूद महिलाओं की मदद से ही उसका प्रसव ट्रेन में ही कराया गया. महिला ने ट्रेन में बच्चे को जन्म दिया. इतना ही नहीं, भगवान की कृपा से मां और बेटे दोनों ही स्वस्थ हैं.

महिला चंडीगढ़ से सीतापुर के मिश्रीख अपने घर जा रही थी. तभी ये चमत्कार हुआ और महिला ने सुरक्षित ट्रेन में ही अपने बच्चे को जन्म दिया. ट्रेन के डिब्बे में बच्चे किलकारी गूंजी तो मौजूदा यात्री भी खुश हो गए.

देवदूत बनकर आई ट्रेन में मौजूद महिलाएं

जब महिला ट्रेन में सफर कर रही थी, तो उसको अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई, ऐसे में महिला के साथ सफर कर रहा उसका परिवार बेहद डर गया और परिवार को समझ ही नहीं आ रहा था कि अब क्‍या किया जाए. ऐसे में ट्रेन में सफर कर रहीं अन्य महिलाएं देवदूत बनकर आई और ट्रेन में ही महिला का प्रसव कर दिया. महिला ने एक बेटे को जन्‍म दिया. जिसके बाद अगले स्टेशन हरदोई पर ट्रेन रुकी और यात्रियों ने कंट्रोल रूम में इस मामले की सूचना दी. जिसके बाद महिला को अस्पताल भर्ती कराया गया. वहीं इस पर सभी ने भगवान को धन्यवाद दिया.

ये भी पढे़ें- India-China Clash: राहुल गांधी पाकिस्तान और चीन की भाषा बोल रहे हैं- जेपी नड्डा ने कांग्रेस नेता पर साधा निशाना

यूपी के सीतापुर जा रही थी महिला

सीतापुर के मिश्रिख निवासी किस्मती चंडीगढ़ से सीतापुर जा रही थी. इसकी सूचना मिलने पर जीआरपी (GRP) में तैनात महिला कांस्टेबल स्मृति मौर्या, हेड कांस्टेबल इमरान खान और रविंद्र कुमार ट्रेन में पहुंचे उन्होंने आनन-फानन एंबुलेंस को स्टेशन पर बुलवाया इसके बाद महिला को जिला महिला चिकित्सालय भेज दिया गया जहां मां और नवजात दोनों की देखरेख हो रही है चिकित्सकों के अनुसार दोनों स्वस्थ हैं.

– भारत एक्सप्रेस

 

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital