देश

IGI Airport के भीतर चोरी के रैकेट का भंडाफोड़, 10 लाख के सोने-चांदी के गहने और 6 ब्रांडेड घड़ियां बरामद

Delhi: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्‍ट्रीय एयरपोर्ट (IGI Airport) के अंदर चल रहे चोरी के रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने इस मामले में 8 लोडर्स को गिरफ्तार किया है. उनके पास से 10 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात, 6 ब्रांडेड घड़ियां, एक आईफोन और कैश के तौर पर 1.15 लाख रुपए बरामद हुए हैं. ये सभी यात्रियों के बैगेज से सामान चुराते थे और उसे लॉकर एवं अन्य जगहों पर छिपाकर रख देते थे.

आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन में इन चोरियों से जुड़े चार मामले दर्ज किए गए थे और इसके बाद से पुलिस इनकी तलाश में जुटी थी. इस मामले में पुलिस ने विजिलेंस टीम की मदद से एक लोडर को पकड़ा, जिसकी पहचान दीपक पाल के तौर पर हुंई. चेकिंग के दौरान सुरक्षा अधिकारी ने देखा कि दीपक एक यात्री के रजिस्‍टर्ड बैग से कुछ निकालने की कोशिश कर रहा है.

रजिस्‍टर्ड बैगेज से चोरी करते रंगे हाथों पकड़ा

सुरक्षा अधिकारी ने दीपक को यात्री के रजिस्‍टर्ड बैगेज से चोरी करते रंगे हाथों पकड़ लिया. जिसके बाद आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने बैग से सामान चोरी करने की बात स्‍वीकार की. साथ ही उसने खुलासा किया कि वह चोरी करने के दौरान ही अन्य एयरलाइंस और एजेंसियों के 7 लोडर्स के संपर्क में आया था. इसके साथ इन लोगों ने मिलकर चोरी का एक गैंग बना लिया और यात्रियों के बैगेज से कीमती सामान चुराने लगे.

ये भी पढ़ें-   Video: दिल्ली में कंझावला जैसी एक और वारदात, हॉर्न बजाने को लेकर विवाद पर युवक को गाड़ी से आधा किमी तक घसीटा

काफी मशक्कत के बाद मिली कामयाबी

एसएचओ यशपाल सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया और कई ठिकानों की तलाशी ली गई. काफी मशक्कत के बाद पुलिस को सफलता मिली और 7 आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए. ग्राउंड हैंडलिंग एजेंसियों के साथ काम करने वाले 8 लोडरों की गिरफ्तारी के साथ आईजीआई एयरपोर्ट की टीम एयरपोर्ट टर्मिनल के अंदर चल रहे चोरी के रैकेट का भंडाफोड़ करने में सफल रही है. इस तरह से IGI एयरपोर्ट की टीम ने चोरी के चार मामलों को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: 1 नवंबर की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

9 minutes ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

23 minutes ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

53 minutes ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

1 hour ago

INDIA रैली पर बीजेपी का पलटवार: संबित पात्रा बोले- सिर्फ हथकंडों से कोई PM नहीं बनता

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…

2 hours ago

बांग्लादेश में फिर सड़कों पर उतरे लोग, राजधानी ढाका समेत गाजीपुर में क्यों लगाई आग, क्या है वजह?

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…

3 hours ago