मनोरंजन

‘मेरी क्रिसमस’ में विजय सेतुपति के साथ कटरीना, एक्टर की सादगी के कायल हुए फैंस तो विजय ने खोलो राज

Vijay Sethupathi Films: अपनी सॉलिड एक्टिंग के लिए सबके फेवरेट बन चुके विजय सेतुपति की सादगी की बहुत तारीफ होती है. वो जिस तरह अक्सर इवेंट्स में नजर आते रहते हैं, लोग उनके सिंपल रहने की भी काफी तारीफे करते हैं. इस बीच पिछले साल शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘जवान’ में दर्शकों को एंटरटेन कर चुके विजय अब नए साल की शुरुआत में ही नई फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ के साथ जनता के बीच आने को तैयार है. इस फिल्म में विजय के साथ कैटरीना कैफ भी नजर आ रही हैं. ‘मेरी क्रिसमस’ का ट्रेलर देखने के बाद लोग फिल्म से बहुत इम्प्रेस हो रहे हैं और इससे काफी उम्मीद भी लगाई जा रही हैं.

विजय ने खोला अपनी ‘सादगी’ राज

विजय की एक्टिंग तो लोग पसंद करते ही हैं साथ ही उनकी शख्सियत से भी बहुत प्रभावित होते हैं. लेकिन खास बात ये है कि विजय की एक चीज के लिए लोग उनकी खूब तारीफ करते हैं वो यह है कि विजय सेलेब्रिटी होने के बावजूद बड़े सिंपल और सादगी भरे अंदाज में नजर आते हैं. लेकिन विजय ने अपने फैंस को बताया है कि ये असल में बहुत बड़ी गलतफहमी है. उन्होंने खुद अपनी इस ‘सादगी’ का राज खोलते हुए यह बात कही है.

‘मैने जो पहना है वो बहुत महंगा है’-विजय सेतुपति

विजय ने बताया कि लोग ऐसा कहते हैं कि मैं सिंपल हूं जबकि ये एक्यूरेट नहीं हैं’. विजय ने अपनी बात को एक्सप्लेन करते हुए आगे कहा कि मैं कम्फर्टेबल तरीके से तैयार होता हूं. मैं ब्लेजर भी पहन सकता हूं’. इतना ही नहीं विजय ने अपनी शर्ट की तरफ इशारा करते हुए बताया कि ‘मैने आज ये कपडे इसलिए चुने क्योंकि में इसमें काफी कम्फर्टेबल महशूश करता हू, सादगी के लिए नहीं मैने जो पहन रखा है वो असल में काफी महंगा है.’

ये भी पढ़ें:देश में भ्रष्टाचारियों के ठिकानों पर छापेमारी के बीच बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन फिर डालेंगे ‘रेड’, जानें रिलीज डेट

विजय ने की केटरीना कैफ की तारीफ

सादगी का राज खोलते हुए विजय ने कहा, लोग मुझे सिंपल मानते हैं लेकिन ये सच नहीं है अगर मैं सहज हूं तो मैं जेम्स बॉन्ड की तरह भी दिख सकता हूं. इस इंटरेक्शन में विजय ने अपनी कोस्टार केटरीना कैफ की भी तारीफ की है. उन्होंने केटरीना की तारीफ करते हुए कहा कि वो सिर्फ ‘खूबसूरत’ ही नहीं हैं बल्कि दिमाग लगाने वाली और सेंसिबल एक्टर हैं.

उन्होंने आगे कहा, मैंने अपने सपने में भी नहीं सोचा था कि मैं कभी केटरीना कैफ के साथ काम करुंगा. मैं कटरीना का बहुत बड़ा फैन हूं. जब मैंने पहले दिन उन्हें देखा तो मैं इतना खुश था कि जता नहीं पा रहा था.

इस दिन होगी रिलीज

विजय ने केटरीना की तारीफ करते हुए कहा कि वो हर सीन को बेहतर बनाने के लिए खूब मेहनत करती हैं और वो इंडस्ट्री में सिर्फ इसलिए नहीं हैं कि वो खूबसूरत हैं. बल्कि इसलिए हैं कि वो अपने काम को लेकर बहुत सेंसिबल हैं. विजय और कटरीना कैफ की फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन प्रीति योग का संयोग, जानें मां चंद्रघंटा पूजा, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

13 अक्टूबर 2026, मंगलवार को शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की…

49 minutes ago

नवरात्रि के तीसरे दिन मिथुन राशि वालों को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, जानें करियर और धन का हाल

Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा के अवसर…

1 hour ago