Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

यह चश्मा ड्राइवरों को सोने नहीं देगा! नींद आने पर बजने लगी की जोर-जोर से घंटी

आठवीं के छात्र ने बनाया बड़े काम का चश्मा

तकनीक के इस दौर में कई नये अविष्कार सामने आ रहे हैं.हम जिस अविष्कार का जिक्र कर रहे हैं,उसे एक विद्यार्थी ने  किया है.ये छात्र आगरा के महावीर दिगंबर जैन इंटर कॉलेज में शिक्षा ले रहा है.लेकिन इसने जो चश्मा बनाया है,वह वाकई काम का है. पिछले दिनों माध्यमिक शिक्षा विभाग ने आगरा के क्वीन विक्टोरिया गर्ल्स इंटर कॉलेज में 50वीं जवाहरलाल नेहरू बाल विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया. इस आयोजन में मंडल के चारों जिलों के विद्यार्थियों, जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान के डीएलएड प्रशिक्षुओं ने मॉडल प्रदर्शित किये.

इस मॉडल प्रदर्शनी में MD जैन इंटर कॉलेज के कक्षा आठ के विद्यार्थी प्रिंस सोनी के चश्मे के मॉडल को काफी पसंद किया गया है. इस चश्मे की खासियत ये है कि चश्मे को पहनकर वाहन चलाने वाले को यदि झपकी लगती है तो तीन सेकेंड में अलार्म बजने लगेगा. इस चश्मे में बाई ब्लिंक सेंसर, यूएनओ नैना, वाइब्रेशन मोटर, बैटरी लगाई गई है.
विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी के आयोजन में विद्यार्थियों के जूनियर व सीनियर वर्ग के साथ अध्यापक वर्ग में सॉइल डिटेक्टर, प्रकाश संसलेषण, ऑटोमेटिक ड्रिप मशीन, गणित के मॉडल, परिवहन मॉडल, पर्यावरण संबंधी मॉडल प्रदर्शित किए गए.

विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी के नोडल अधिकारी निखिल जैन ने कहा कि प्रदर्शनी में जूनियर वर्ग में 36-36 क्रियाशील और स्थिर मॉडल, सीनियर वर्ग में 32 क्रियाशील मॉडल और अध्यापक संवर्ग में 17 मॉडल पेश किए गए है. इस प्रतियोगिता का परिणाम शुक्रवार को घोषित किया जाएगा.

 -भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital