Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

यशोभूमि में कारीगरों से कुछ इस अंदाज में मिले पीएम मोदी, यहां देखें तस्वीरें

पीएम यशोभूमि पहुंचे. यहां उन्होंने कामगारों, कुम्हारों, मोचियों से मुलाकात की. इस दौरान पीएम मोदी ने शिल्पकारों के शिल्प को भी परखा.

कुम्हार से मुलाकात करते पीएम मोदी

कुम्हार से मुलाकात करते पीएम मोदी

IN Pics: एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन का विस्तार करने वाले यशोभूमि मेट्रो स्टेशन का उद्घाटन करने से पहले, पीएम मोदी ने द्वारका सेक्टर 21 स्टेशन से यशोभूमि द्वारका सेक्टर 25 स्टेशन तक दिल्ली मेट्रो में यात्रा की. यात्रा के दौरान उन्हें बच्चों सहित कई साथी यात्रियों के साथ बातचीत करते देखा गया. बाद में उन्होंने नए मेट्रो स्टेशन का उद्घाटन किया और वहां मौजूद कर्मचारियों के साथ अनौपचारिक बातचीत की.

इसके बाद सीधे पीएम यशोभूमि पहुंचे. यहां उन्होंने कामगारों, कुम्हारों, मोचियों से मुलाकात की. इस दौरान पीएम मोदी ने शिल्पकारों के शिल्प को भी परखा. यहां देखें पीएम मोदी की तस्वीरें:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं. अलग-अलग राज्यों में बीजेपी की यूनिट्स पीएम मोदी का जन्मदिन अपने-अपने हिसाब से मना रही है.

पीएम मोदी ने अपने जन्मदिन के मौके पर यशोभूमि के साथ-साथ एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के विस्तार का उद्घाटन किया. इसके बाद पीएम मोदी ने कामगारों के लिए विश्वकर्मा योजना की शुरुआत की.

पीएम ने अपने जन्मदिन के मौके पर पीएम विश्वकर्मा पोर्टल का शुभारंभ किया है. इस पर कारीगरों का बायोमेट्रिक सिस्टम के साथ निःशुल्क रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा.

पीएम मोदी ने जब इनसे मुलाकात की तो काम के बारे में सबकुछ पूछ लिया.

-भारत एक्सप्रेस


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital