ईरान में तीन भारतीय नागरिकों के लापता होने की जानकारी सामने आई है. इन तीनों भारतीयों के परिजनों ने भारत सरकार को सूचित किया है कि उनके परिजन ईरान यात्रा के बाद से लापता हैं. इस मामले को लेकर तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने तुरंत सक्रियता दिखाई है और ईरानी अधिकारियों के समक्ष यह मुद्दा मजबूती से उठाया है.
भारतीय दूतावास ने ईरानी प्रशासन से आग्रह किया है कि लापता भारतीय नागरिकों की तत्काल तलाश की जाए और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए. दूतावास ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए ईरान सरकार से तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है.

भारतीय दूतावास ने यह भी स्पष्ट किया है कि वे लगातार लापता भारतीयों के परिजनों के संपर्क में हैं और उन्हें इस मामले में किए जा रहे प्रयासों की नियमित जानकारी दी जा रही है. दूतावास ने यह आश्वासन दिया है कि जब तक तीनों भारतीयों का पता नहीं चल जाता और उनकी सुरक्षा की पुष्टि नहीं हो जाती, तब तक यह मुद्दा प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाता रहेगा.
Three youths from Punjab — residents of Sangrur, SBS Nagar, and Hoshiarpur — have been kidnapped in Iran since May 1. They were en route to Australia on work permits via Delhi but were taken to Iran instead. Kidnappers are demanding ₹55 lakh to ₹1 crore in ransom. The agent… pic.twitter.com/XpPSKJNnGW
— Akashdeep Thind (@thind_akashdeep) May 28, 2025
इस घटनाक्रम को लेकर परिजनों में गहरी चिंता व्याप्त है और वे अपने प्रियजनों की सकुशल वापसी की उम्मीद लगाए हुए हैं. वहीं भारत सरकार और दूतावास स्तर पर पूरी गंभीरता के साथ प्रयास जारी हैं ताकि जल्द से जल्द लापता भारतीयों की जानकारी मिल सके और उन्हें सुरक्षित स्वदेश लाया जा सके.
ये भी पढ़ें: नैनीताल में पार्किंग संकट से राहत, मेट्रोपोल होटल परिसर अस्थायी रूप से सरकार को सौंपा गया
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


