Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

गोल्डी बराड़ ने कराई टिल्लू ताजपुरिया की हत्या, कहा- गोगी के बाकी हत्यारों को कुत्ते की मौत मारेंगे, फेसबुक पोस्ट में ली जिम्मेदारी

Tillu Tajpuriya: गोल्डी बराड़ ने अपने फेसबुक पोस्ट में बाकी के आरोपियों को भी मौत के घाट उतारने की धमकी दी.

Gangster-Tillu-Tajpuriya (1)

गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया

दिल्ली के हाई सिक्योरिटी वाले जेल तिहाड़ में गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया (33) की मंगलवार को हत्या कर दी गई. अब इस हत्या में गोल्डी बराड़ ग्रुप का कनेक्शन सामने आया है. सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में आरोपी गैंगस्टर सतिंदर सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ का एक फेसबुक पोस्ट सामने आया है, जिसमें उसने टिल्लू की हत्या कराने की जिम्मेदारी ली है. यह पोस्ट सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है.

फेसबुक पोस्ट में गोल्डी बराड़ ने हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए लिखा है, “टिल्लू की हत्या हमारे भाई दीपक तीतर और योगेश टुंडा ने की है. जितेंद्र गोगी की हत्या की जिम्मेदारी टिल्लू ने ली थी, जो शुरू से हमारा दुश्मन था. आज इसकी हत्या कर योगेश और तीतर ने सभी भाइयों का सिर ऊंचा कर दिया है.”

गोल्डी बराड़ ने अपने फेसबुक पोस्ट में बाकी के आरोपियों को भी मौत के घाट उतारने की धमकी दी. उसने अपने पोस्ट में लिखा है, “गोगी के कत्ल में जो भी कु** जिंदा हैं, उनका भी नंबर जल्दी आएगा. जिस किसी का भी हाथ हमारे किसी भाई के नुकसान में हाथ है, उसे हम कुत्ते की मौत मारेंगे.”

गौरतलब है कि गैंगस्टर्स के अलग-अलग गुट हैं. इनके बीच अक्सर दुश्मनी और दोस्ती होती रहती है. दिल्ली-एनसीआर में खास तौर पर फिरौती और वसूली करने वाले इन गैंगस्टरों के खिलाफ पुलिस अक्सर दबिश डालने में पीछे रह जाती है. जबकि, ये लगातार गैंगवार में लाशों पर लाशें बिछाते रहे हैं.

ये भी पढ़ें: कोटवा-लट्ठूडीह मार्ग: सड़क को ‘गड्ढा’ नहीं, ‘तालाब’ बनाने पर आमादा गाजीपुर के अफसर, लाखों की आबादी की आवाज को सालों से कर रहे अनसुना

कहां है गोल्डी बराड़

पंजाब के फरीदकोट का निवासी गोल्डी बराड़ का लॉरेंस बिश्नोई का खासमखास माना जाता है. इसके पिता पंजाब पुलिस में ही असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर थे. गोल्डी बराड़ ने ही पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली थी. इसके अलावा बराड़ पर कांग्रेस नेता गुरलाल पहलवान की भी हत्या का आरोप है. गोल्डी बराड़ कनाडा में रहकर पंजाब में रंगदार की रैकेट चलाता है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital