Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

लड़की ने चैट के बहाने बनाया अश्लील वीडियो, फिर वकील साहब को करने लगी ब्लैकमेल

लड़की ने चैट के बहाने बनाया अश्लील वीडियो, फिर वकील साहब को करने लगी ब्लैकमेल

लड़की ने वीडियो बनाकर वकील को किया ब्लैकमेल

सोशल मीडिया पर दोस्ती करके झासा देने के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं. कभी कोई संदिग्ध व्यक्ति दोस्ती के बहाने पैसे ऐठता है, तो कभी दोस्ती करके प्राइवेट तस्वीरों और वीडियो के आधार पर लोगों को ब्लैकमेल करने का खेल शुरु हो जाता है. ऐसा ही कुछ ग्रेटर नोएडा में रहने वाले एक वकील साहब के साथ हुआ. जिनसे फेसबुक अकाउंट पर एक लड़की ने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर दोस्ती की और फिर ब्लैकमेलिंग का गंदा खेल शुरु कर दिया.

ग्रेटर नोएडा के दनकौर के रहने वाले एक वकील को  एक हफ्ते पहले फेसबुक पर एक लड़की की तरफ से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी. वकील साहब ने रिक्वेस्ट एक्सेप्ट कर ली और दोनों के बीच बात-चीत का सिलसिला शुरु हो गया. लड़की ने वकील से उनका फोन नंबर मांगा और दोनों की बात-चीत फोन पर भी होने लगी. चैट के कुछ दिन बाद लड़की ने वकील को वीडियो कॉल करने की जिद्द की. इससे पहले की वकील कुछ समझ या सोच पाता लड़की ने उन्हे वीडियो कॉल कर दी. दोनों में कई दिन तक वीडियो और चैट पर हुई. वकील का आरोप है कि इसी बीच लड़की ने उनका अश्लील वीडियो बनाया और ब्लैकमेल करने लगी.

जब वकील ने पूछा कि तुम्हे क्या चाहिए तुम यह सब क्यों कर रही हो तब उस लड़की ने अपने काले धंधे के बारे में बताया. लड़की ने वीडियो डिलीट करने के एवज में वकील से   20 हजार रुपये की मांग की. पहले तो वकील ने उसे समझाया और कहा यह बिल्कुल गलत है वीडियो तुरंत डिलीट करो. लेकिन लड़की नहीं मानी और वो कई दिनों तक वकील को धमकाती रही. इसके बाद वकील ने  कोतवाली पहुंचकर लड़की के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. शिकायत में वकील ने लड़की पर आरोप लगाया है कि,  3 दिन पहले युवती ने व्हाट्सएप पर उनको अश्लील वीडियो कॉलिंग की इससे पहले कि वो कुछ सोच और समझ पाता वो इस ट्रैप में फंस गया.

हालांकि वकील को जब यह पूरा खेल समझ आया तो वो उस धोखेबाज लड़की की धमकीयों से नहीं डरा और एक भी रुपये उसे नहीं दिए. उसने फ्रॉड लड़की के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है.  दनकौर पुलिस ने बताया कि वो मामले की जांच की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital