बृजभूषण शरण सिंह (फोटो: ट्विटर)
यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिरे भारतीय कुश्ती महासंघ के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली पुलिस आज यानी कि 15 जून को चार्जशीट दाखिल कर सकती है. महिला पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह पर उत्पीड़न के आरोप लगाए थे. जिसको लेकर दिल्ली पुलिस ने बीजेपी सांसद के खिलाफ FIR दर्ज की थी.
वहीं बीते दिनों मामले में बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी को लेकर पहलवानों ने केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात की थी. अनुराग ठाकुर ने पहलवानों को आश्वासन दिया था कि 15 जून तक पुलिस चार्जशीट दाखिल कर देगी. मुलाकात के बाद पहलवानों ने अपने प्रदर्शन को 15 जून तक के लिए स्थगित कर दिया था. पहलवानों ने कहा था कि 15 जून तक प्रदर्शन को टाल दिया गया है. अगर उचित कार्रवाई नहीं होगी तो आगे फिर से प्रदर्शन शुरू किया जाएगा.
वहीं दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने मामले से जुड़े साक्ष्य को जुटाने के लिए पांच देशों से मदद मांगी है. पांच देशों से कुश्ती संघ और महासंघों को पुलिस ने पत्र लिखा है. जिसमें बृजभूषण शरण सिंह द्वारा पहलवानों का यौन उत्पीड़न किए जाने से जुड़ी जानकारी देने को कहा है. पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि जवाब मिलने के बाद पूरक आरोपपत्र दाखिल किया जाएगा. अधिकारियों का कहना है कि टूर्नामेंट के फोटो और वीडियो, पहलवानों ने जहां मैच के दौरान स्टे किया था, वहीं की फुटेज मांगी गई हैं.
यह भी पढ़ें- भारत को दुनिया में मान-सम्मान दिला रहे पीएम मोदी, राहुल गांधी विदेश में जाकर करते हैं देश का अपमान : जेपी नड्डा
गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने अब तक 180 से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर चुकी है. बृजभूषण शरण सिंह के गोंडा स्थित आवास पर भी जांच टीम पहुंची थी. जहां उनके रिश्तेदारों, नौकरों और सहयोगियों के बयान दर्ज किए थे. फिलहाल आगामी होने वाला चुनाव बृजभूषण शरण सिंह नहीं लड़ेंगे.
-भारत एक्सप्रेस
Weather Update Today: 30 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में…
बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही फिल्म 'हनुमान अंश' से जुड़ी एक दिल को छू…
Delhi News: दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 बाहरी गाड़ियों की नो एंट्री लागू होगी.…
Iran US Talks: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम कराने के लिए कतर की…
कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे और SIR…
जम्मू-कश्मीर के बडगाम स्थित यूसमर्ग इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तानी आतंकी…