Categories: खेल

रिहैबिलिटेशन प्रोसेस से गुजर रहे हैं Rishabh Pant, ये वीडियो देख दिल खुश हो जाएगा …

Rishabh Pant Fitness: डब्ल्यूटीसी फाइनल में भारतीय क्रिकेट फैंस और टीम इंडिया को ऋषभ पंत की कमी बहुत ज्यादा खली. आखिरी दिन जब लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई और फाइनल में करारी हार का सामना करना पड़ा. तब फैंस के दिल से बस एक ख्वाहिश निकल रही थी- ‘काश ऋषभ पंत खेल रहे होते’. खैर ये सपना तो भारतीय क्रिकेट फैंस का टूट गया लेकिन अब एक ऐसी खबर सामने आई है जिससे भारतीय क्रिकेट फैंस बेहद खुश हो जाएंगे. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें ऋषत पंत नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि वो तेजी से रिकवर कर रहे हैं.

ऋषभ लगातार फैंस को अपनी फिटनेस पर सोशल मीडिया के जरिए अपडेट देते आए हैं. हाल ही में एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि पंत को अब आगे किसी और सर्जरी की जरूरत नहीं होगी. उम्मीद की जा रही है कि वो जल्द फिट होकर टीम इंडिया में वापसी करें.


ये भी पढ़ें: 21 साल के क्रिकेटर का बल्ला उगल रहा आग, IPL के बाद TNPL में मचाई धूम, कौन है ये भारतीय क्रिकेट का नया फ्यूचर स्टार

25 साल के ऋषभ पंत का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में पंत चोटिल घुटने से जुड़ी एक्सरसाइज कर रहे थे. पंत ने एक डंडा पकड़ा हुआ था और उसके सहारे ‘लंजेस’ (Lunges) कर रहे थे. अब घुटने में ही सबसे ज्यादा चोट लगी है तो इसमें दर्द होना ही है. इसलिए एक्सरसाइज के दौरान वह कराहते भी दिखे. मगर इस वीडियो को देखकर एक बात तो साफ है कि पंत अपनी फिटनेस और रिकवरी को लेकर काफी मेहनत कर रहे हैं और जल्द मैदान में वापसी करने के लिए हर मुमकिन कोशिश में लगे हैं. आपको बता दें क्रिकेटर ऋषभ पंत पिछले साल एक भयानक कार दुर्घटना का शिकार हो गए थे और तब से लेकर अब वो क्रिकेट से दूर है और फैंस बेसब्री से टीम इंडिया में उननी वापसी का इंतजार कर रहे हैं.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

अडानी ग्रीन एनर्जी ने बैटरी स्टोरेज में बढ़ाई रफ्तार, 6.63 GWh तक पहुंची क्षमता

Adani Green Energy: अडानी ग्रीन एनर्जी ने गुजरात के खावड़ा में BESS क्षमता बढ़ाकर 6.63…

7 minutes ago

अब हर शनिवार होगा ‘इतवार’! क्या मान ली गई बैंकों की 5 डे वर्किंग वाली बात?

Saturday Bank Holiday Fact Check: सोशल मीडिया पर वित्त मंत्रालय के नाम से एक गजट…

12 minutes ago

जिसे पत्नी पर था भरोसा, उसी ने लिख दी मौत की पटकथा! प्रेमी संग 10 लाख में पति का सौदा

मुजफ्फरनगर में किसान प्रवीण की हत्या के मामले में पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी…

28 minutes ago

जंगलों से घिरे बलरामपुर में आई एआई क्रांति..! छत्तीसगढ़ के पहले AI डेटा सेंटर के क्या हैं मायने?

Balrampur AI Center: बलरामपुर जिला प्रशासन ने Prisma AI के साथ Cognitive Data Annotation Center…

30 minutes ago

विधायी विशेषाधिकार मामला: सुभाषिनी अली और PUCL ने SC में दायर की याचिका

स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा के बाद पूर्व सांसद सुभाषिनी अली और एनजीओ PUCL ने भी…

45 minutes ago