Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Wrestlers Protest: दिल्ली पुलिस आज दाखिल कर सकती है बृजभूषण सिंह के खिलाफ चार्जशीट, 15 जून तक का दिया गया था समय

यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिरे भारतीय कुश्ती महासंघ के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली पुलिस आज यानी कि 15 जून को चार्जशीट दाखिल कर सकती है.

Brijbhushan Sharan

बृजभूषण शरण सिंह (फोटो: ट्विटर)

Edited by

यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिरे भारतीय कुश्ती महासंघ के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली पुलिस आज यानी कि 15 जून को चार्जशीट दाखिल कर सकती है. महिला पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह पर उत्पीड़न के आरोप लगाए थे. जिसको लेकर दिल्ली पुलिस ने बीजेपी सांसद के खिलाफ FIR दर्ज की थी.

खेल मंत्री ने 15 जून का तक दिया था आश्वासन

वहीं बीते दिनों मामले में बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी को लेकर पहलवानों ने केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात की थी. अनुराग ठाकुर ने पहलवानों को आश्वासन दिया था कि 15 जून तक पुलिस चार्जशीट दाखिल कर देगी. मुलाकात के बाद पहलवानों ने अपने प्रदर्शन को 15 जून तक के लिए स्थगित कर दिया था. पहलवानों ने कहा था कि 15 जून तक प्रदर्शन को टाल दिया गया है. अगर उचित कार्रवाई नहीं होगी तो आगे फिर से प्रदर्शन शुरू किया जाएगा.

दिल्ली पुलिस साक्ष्य जुटाने के लिए पांच देशों से मांगी मदद

वहीं दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने मामले से जुड़े साक्ष्य को जुटाने के लिए पांच देशों से मदद मांगी है. पांच देशों से कुश्ती संघ और महासंघों को पुलिस ने पत्र लिखा है. जिसमें बृजभूषण शरण सिंह द्वारा पहलवानों का यौन उत्पीड़न किए जाने से जुड़ी जानकारी देने को कहा है. पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि जवाब मिलने के बाद पूरक आरोपपत्र दाखिल किया जाएगा. अधिकारियों का कहना है कि टूर्नामेंट के फोटो और वीडियो, पहलवानों ने जहां मैच के दौरान स्टे किया था, वहीं की फुटेज मांगी गई हैं.

यह भी पढ़ें- भारत को दुनिया में मान-सम्मान दिला रहे पीएम मोदी, राहुल गांधी विदेश में जाकर करते हैं देश का अपमान : जेपी नड्डा

गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने अब तक 180 से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर चुकी है. बृजभूषण शरण सिंह के गोंडा स्थित आवास पर भी जांच टीम पहुंची थी. जहां उनके रिश्तेदारों, नौकरों और सहयोगियों के बयान दर्ज किए थे. फिलहाल आगामी होने वाला चुनाव बृजभूषण शरण सिंह नहीं लड़ेंगे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest