होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह को RJD ने भेजा कारण बताओं नोटिस (फोटो ट्विटर)
Bihar Politics: बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद से आरजेडी (RJD) नेता और पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह (Sudhakar Singh) के बयानों पर लगातार सियासत हो रही है. वो लगातार महागठबंधन के मुखिया नीतीश कुमार के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने महागठबंधन की सरकार को भी निशाने पर लिया. इसी सिलसिले में अब आरजेडी की तरफ से एक्शन लिया गया है. पार्टी ने पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया है. नोटिस में कहा गया है कि आपने गठबंधन धर्म की मर्यादा का उल्लंघन किया है.
नोटिस में आगे कहा गया है कि आपके आपत्तिजनक बयान से राजद का बड़ा वर्ग आहत हुआ है. क्यों नहीं आपके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए. बता दें कि सुधाकर सिंह लगातार नीतीश कुमार के खिलाफ बोल रहे थे. महागठबंधन की सरकार पर लगातार निशाना साधते आ रहे थे. इसलिए उनको पार्टी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है. आरजेडी ने नोटिस जारी करते हुए 15 दिनों में जवाब देने के लिए कहा है. सुधाकर सिंह को देर रात ये नोटिस जारी किया गया.
आरजेडी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी ने जारी नोटिस में लिखा है कि,”राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव के संज्ञान में आया है कि एक बार फिर से आपने गठबंधन धर्म की मर्यादा का उल्लंघन किया है. पत्र में कहा गया है कि राजद के राष्ट्रीय अधिवेशन में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया था कि गठबंधन के मामले और शामिल दलों के शीर्ष नेतृत्व के संदर्भ में सिर्फ राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव या उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ही बयान देने के लिए अधिकृत हैं.
ऐसे में सुधाकर सिंह ने अपने बयानों के जरिए प्रस्ताव का उल्लंघन किया है. आप कृपया 15 दिनों के अंदर कारण बताओ नोटिस का स्पष्टीकरण दें कि क्यों नहीं आपके विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए”.
ये भी पढ़ें- Tejashwi Surya ने खोला इंडिगो की फ्लाइट का इमरजेंसी गेट? कांग्रेस ने बीजेपी सांसद पर लगाए गंभीर आरोप
बिहार में लगातार उनको बयानों पर सियासत हो रही है. उन्होंने अपने बयान में कहा था कि,”कर्पूरी ठाकुर, लालू प्रसाद और श्री कृष्ण बाबू जैसे तो कतई नहीं याद किए जाएंगे, वह ज्यादा से ज्यादा ‘शिखंडी’ के रूप में याद किए जाएंगे. इसके अलावा सुधाकर सिंह ने कहा कि किसानों से अनाज खरीद के नाम पर पूरी तरह से फर्जीवाड़ा किया जा रहा है”.
उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…
BSF Seized Pakistani Fishermen Boat: गुजरात के कच्छ में सर क्रीक इलाके से BSF ने…
अदाणी एयरपोर्ट्स और एयर इंडिया ग्रुप ने बड़ा फैसला लिया है. दिसंबर 2026 से नवी…
हरिद्वार में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की सावन के बाद अब नवरात्र के…
अदाणी एयरपोर्ट्स और इंडिगो ने बड़ा ऐलान किया है. फरवरी 2027 से नवी मुंबई एयरपोर्ट…
Birla Mandir Delhi Protest: एक तरफ विपक्ष चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोले…