देश

UP: तीन बेटियों संग पति का शव ले जा रही थी महिला, अज्ञात वाहन ने एंबुलेंस को मारी टक्कर, मां समेत बेटियों की दर्दनाक मौत

Unnao Road Accident: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें मां और उसकी तीन बेटियों की दर्दनाक मौत हो गयी. दरअसल यह महिलाएं एक एंबुलेंस में शव को लेकर वापस अपने घर जा रही थीं. इस दौरान किसी अज्ञात वहान ने जोरदार टक्कर मार दी और एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए. तस्वीरें देखकर ही पता चला रहा है कि हादसा कितना दर्दनाक होगा. घटना जिले के पुरवा थाना क्षेत्र के तुसरौर गांव के पास की है. जानकारी के मुताबिक, यहां मृतक (महिला का पति और 3 लड़कियों के पिता) का शव लेकर चारों महिलाएं कानपुर से वापस उन्नाव लौट रहे थीं. इस दौरान यह हादसा हो गया.

बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एम्बुलेंस के परखच्चे उड़ गए. इस दर्दनाक सड़क हादसे में मृतक की पत्नी और तीन बेटियों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गयी है.

बेटियों संग पति का शव लेकर लौट रही थी महिला

हादसे की खबर मिलते ही मौके पर सीओ पुरवा समेत भारी पुलिस बल पहुंच गया है. इस दर्दनाक हादसे से कुछ देर पहले ही महिला के पति की अस्पताल में मौत हो गयी थी. इसके बाद अनहोनी ऐसी हुई कि कुछ देर बाद ही उसकी पत्नी और तीन बेटियों ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया. घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है. बता दें कि उन्नाव के मौरावां थाना क्षेत्र के रहने वाले एक शख्स (महिला का पति) को बीमारी के चलते कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां उनका इलाज चल रहा था. हालांकि उनकी बीमारी के चलते मौत हो गयी. शुक्रवार सुबह मृतक का शव एंबुलेंस से उसकी पत्नी और बेटियां गांव लेकर जा रही थीं.

यह भी पढ़ें- प्यार का भूत सवार! महिला ने अपने ही पति को खाट से बांध कुल्हाड़ी से काटा, किए पांच टुकड़े और फिर नहर में फेंका

एक बेटी अस्पताल में भर्ती

इस हादसे में तीन बेटियों और पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बेटी अभी गंभीर रूप से घायल से है उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसकी भी हालात गंभीर बतायी जा रही है. वहीं चारों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है और आरोपी की तलाश कर रही है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

15 minutes ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

54 minutes ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

1 hour ago

विक्रोली स्टेशन पर मौत को मात, युवक ने दिखाई ऐसी बहादुरी, दौड़कर बचाई दूसरी जान, वायरल हुआ दिल दहला देने वाला वीडियो

मुंबई के विक्रोली रेलवे स्टेशन पर एक युवक को लोकल ट्रेन के सामने से बचाने…

1 hour ago

पीएम मोदी से सुलझा दशकों पुराना विवाद, हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष ने BBMB मामले में क्या कहा?

हिमाचल प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष राजीव बिंदल ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) के बिजली बकाये…

1 hour ago

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, किस सिलसिले को जारी रखने की कही बात?

पीएम मोदी ने देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए एक वीडियो संदेश जारी…

1 hour ago